लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रेडियो  : पुं० =रेडियो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेडियो  : पुं० [अं०] १. आधुनिक विज्ञान की वह क्रिया या प्रणाली जिसके अनुसार ध्वनियाँ, शब्द और संकेत बीच के तार द्वारा संबंध स्थापित किये बिना ही केवल विद्युत की सहायता से आकाश मार्ग से दूर-दूर तक पहुँचाये जाते हैं। २. वे यन्त्र जो उक्त प्रकार से ध्वनियाँ शब्द आदि चारों ओर प्रसारित करते हैं। ३. विशिष्ट रूप से वह छोटा यंत्र जिसकी सहायता से लोग घर बैठे उक्त प्रकार से प्रसारित की हुई ध्वनियाँ आदि सुनते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेडियो चिकित्सा  : स्त्री० [अं०+सं०] चिकित्सा की वह प्रणाली जिसमें रेडियो की रश्मियों के प्रभाव और प्रयोग से रोग अच्छे किये जाते हैं। (रेडियो थेरैपी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेडियो-चित्रण  : पुं० [अं०+सं०] वह वैज्ञानिक क्रिया जिसमें धन पदार्थों के भीतरी अंगों, विकारों आदि के चित्र एक्स-रे या रेडियो की रश्मियों की सहायता से लिये जाते अथवा किसी तल या परदे पर लिये जाते हैं। एक्स-रे चित्रण (रेडियोग्राफी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रेडियो-नाटक  : पुं० [अं०+सं०] रेडियों द्वारा प्रसारित किया जानेवाला कोई छोटा नाटक या रूपक जो श्रव्य ही होता है। दुष्य नहीं होता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ