लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

रोष  : पुं० [सं०√रुष् (क्रोध)+घञ्] [वि० रुष्ट] १. क्रोध। कोप। गुस्सा। २. ऐसा क्रोध जो मन में ही दबा या छिपा रहे। कुढ़न। ३. वैर। विरोध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोषण  : पुं० [सं०√रुष्+युच्-अन] १. पारा। २. सकौटी। ३. ऊसर जमीन। वि० रोष उत्पन्न करनेवाला। २. मन में रोष करने वाला। ३. क्रोध प्रकट करनेवाला क्रुद्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोषानल  : पुं० [सं० रोष-अनल, कर्म० स०] क्रोध रूपी अग्नि। ऐसा विकट क्रोध जो जलाकर भस्म या नष्ट कर डालना चाहता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोषान्वित  : भू० कृ० [सं० रोष-अन्वित, तृ० त०] रोष से युक्त। क्रुद्ध। नाराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोषित  : भू० कृ० [सं० रोष+इतच्] जो क्रोध से युक्त हुआ हो। क्रुद्ध। नाराज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
रोषी (षिन्)  : वि० [सं० रोष+इनि] रोष अर्थात् क्रोध करनेवाला। क्रोधी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ