लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लंका  : स्त्री० [सं०√रम् (रमण)+क, बा, रस्यल, +टाप्] १. भारत के दक्षिण का एक प्रसिद्ध द्वीप जहाँ पहले रावण का राज्य था। लोगों का विश्वास है कि रावण के समय यह टापू सोने का था। २. मध्यकालीन साहित्य में आधुनिक सिंहल से भिन्न एक और द्वीप, जिसे लंगबालूस भी कहा जाता था। ३. शिंबी धान्य। ४. असबरग। ५. काला चना। ६. वृक्ष की शाखा। डाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंकाधिपति  : पुं० [सं० लंका-अधिपति, ष० त०] रावण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंका-पति  : पुं० [सं० ष० त०] १. रावण। २. विभीषण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंकारि  : पुं० [सं० लंका-अरि, ष० त०] रामचन्द्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंकारिका  : स्त्री० [सं०] असबरग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंकाल  : पुं० [?] शेर। सिंह। (डि०) उदाहरण—बारह बरसा बापरौ, लहै बैर लंकाल।—कविराज सूर्यमल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ