लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लंघन  : पुं० [√लंघ्+ल्युट—अन०] १. लाँघने की क्रिया या भाव। उल्लंघन करना। २. बिना कुछ खाये पिये दिन-रात बिताना। उपवास या फाका करना। ३. घोड़े की एक प्रकार की चाल। ४. ऐसा उपाय जिससे मार्ग में पड़नेवाली बाधाएं व्यर्थ सिद्ध होती हों और काम जल्दी तथा सुभीते से होता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंघनट  : पुं० [सं०] कलाबाजी के खेल दिखानेवाला नट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंघना  : स०=लाँघना (पश्चिम)। वि० जिसने उपवास किया हो। भूखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लंघनीय  : वि० [सं०√लंघ्+अनीयर्] १. जिसे लाँघा जा सके। जो लाँघे जाने के योग्य हो, अथवा लाँघा जाने को हो। २. जिसका उल्लंघन या अवज्ञा हो सके। ३. उपेक्षा या तिरस्कार के योग्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ