लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लचक  : स्त्री० [हिं० लचकना] १. लचकने की क्रिया या भाव। लचन। झुकाव। जैसे—कमर की लचक। क्रि० प्र०—खाना। २. वह गुण जिसके कारण कोई चीज लचकती या झुकती है। ३. कमर आदि में लचकने के कारण होनेवाली पीड़ा। क्रि० प्र०—खाना। स्त्री० [दे०] एक प्रकार की बड़ी नाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लचकना  : अ० [?] १. किसी लम्बी चीज का दबाव आदि के फलस्वरूप मध्य भाग पर से कुछ झुकना या मुड़ना। २. चलते समय कमर का थोड़ा झुकना या मुड़ना जो सौंदर्य सूचक माना जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लचकनि  : स्त्री०=लचक। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लचका  : पुं० [हिं० लचकना] १. लचकने के कारण लगनेवाला आघात। क्रि० प्र०—आना।—लगना। २. लचक। २. जल-विहार के काम आनेवाली एक प्रकार की नाव। ४. कपड़े पर टाँका जानेवाला एक प्रकार का साज जो सुनहला और रुपहला दोनों प्रकार का होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लचकाना  : स० [हिं० लचकना] किसी पदार्थ को लचकने में प्रवृत्त करना। झुकाना। लचाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लचकीला  : वि० =लचीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लचकौहाँ  : वि० [हिं० लचकना+औहाँ (प्रत्यय)] १. जो रह-रह कर लचकता हो। २. लचकने की प्रवृत्ति रखनेवाला। ३. लचीला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ