लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लड़क  : पुं० हिं० लड़का का वह संक्षिप्त रूप जो उसे समस्त पदों के आरम्भ में लगने पर प्राप्त होता है। जैसे—लड़क-बुद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़कई  : स्त्री० =लड़कपन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़क-खेल  : पुं० [हिं० लड़का+खेल] १. बालकों का खेल। २. लड़कों के खेल की तरह का बहुत ही सहज या साधारण काम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़कपन  : पुं० [हिं० लड़का+पन] १. ‘लड़का’ होने की अवस्था या भाव। बाल्यावस्था। जैसे—वह लड़कपन से ही बहुत चतुर था। २. लडकों का-सा आचरण या व्यवहार, जिसमें बुद्धि का परिपाक न दिखाई देता हो। जैसे—तुम इतने बड़े हुए पर अभी तक तुम्हारा लड़कपन नहीं गया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़क-बुद्धि  : स्त्री० [हिं० लड़का+सं० बुद्धि] बालकों की-सी समझ। अपरिपक्व बुद्धि। अज्ञता। नासमझी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़क-बुध  : स्त्री० =लड़क-बुद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़का  : पुं० [सं० लाड़िक] [स्त्री० लड़की] १. थोड़ी अवस्था का मनुष्य। वह जिसकी उमर कम हो। वह जो अभी तक युवक न हुआ हो। बालक। २. औरस नर संतान। पुत्र। बेटा। पद—लड़का बाला=संतान। बाल-बच्चा। लड़कों का खेल=बहुत ही छोटा सहज और साधारण काम। मुहावरा—लड़का जनना=नर संतान प्रसव करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़काई  : स्त्री० =लड़कई (लड़कपन)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़कानि  : स्त्री० =लडकपन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़का-बाला  : [हिं० लड़का+सं० बाला] १. लड़का या लड़की। पुत्र और पुत्री दोनों अथवा इनमें से कोई एक औलाद। संतान। २. कुटुंब। परिवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़किनी  : स्त्री० =लड़की। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़की  : स्त्री० [हिं० लड़का] १. पुरुष जाति का मादा बच्चा। बच्ची। विशेष—वृद्ध तथा प्रौढ़ स्त्रियों को छोड़कर शेष अवस्थावाली स्त्रियों के लिए भी इसका प्रयोग होता है। जैसे—(क) इस लकड़ी ने एम० ए० पास किया है। (ख) इस लड़की के दो बच्चे हैं। २. पुत्री। बेटी। जैसे—वह अपनी लड़की को साथ लेते गए हैं। ३. अल्पवयस्क या युवा नौकरानी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़कीवाला  : पुं० [हिं० लड़की+वाला (प्रत्यय)] १. वह जिसके यहाँ लड़की या लड़कियाँ हों। २. कन्या-पक्ष। ‘वर-पक्ष’ का विरुद्धार्थक। जैसे—लड़कीवालों से जो शर्ते बनता है वह लड़की को देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़केवाला  : पुं० [हिं०] विवाह संबंध में वर का पिता या उसका अभिभावक अथवा संरक्षक। वर-पक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लड़कोरी (कौरी)  : वि० [हिं० लडका+औरी (प्रत्यय)] (स्त्री) जिसकी गोद में बच्चा हो। पुत्रवती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ