लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लवंग  : पुं० [सं०√लू (छेदन)+अंगच्] लौंग नामक वृक्ष और उसकी कलियाँ या फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवंग-लता  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. लौंग का पेड या उसकी शाखा। २. एक प्रकार की बंगला मिठाई।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लव  : वि० [सं०√लू+अप्] बहुत ही अल्प या थोड़ा। उदाहरण—मोह निशा लव नहीं वहाँ पर।—निराला। पुं० १. काटने या छेदने की क्रिया । २. विनाश। ३. रामचन्द्र के दो यमज पुत्रों में से एक पुत्र का नाम। ४. काल का एक बहुत छोटा मन जो दो काष्ठा अर्थात् छत्तीस निमेष का होता है। (कुछ लोग एक निमेष के साठवें भाग को लव मानते हैं)। ५. किसी चीज की बहुत ही छोटी या थोड़ी मात्रा। बहुत ही थोड़ा परिणाम। पद—लव भर=बहुत ही थोड़ा। ६. लवा नाम की चिड़िया ७. लवंग। लौंग। ८. जातीफल। ९. ज्वरांकुश या लामज्जक नामक तृण। १॰. पक्षियों के शरीर से कतरकर निकाला जानेवाला ऊन, पर या बाल। ११. सुरा गाय की पूंछ के बाल जिनकी चँवर बनती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवक  : वि० [सं०√लू+ण्वुल्-अक] काटनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवकना  : अ०=लौकना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवका  : स्त्री० [हिं० लौकना] १. लौका। बिजली। २. चमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण  : पुं० [सं०√लू+ल्यु—अन, पृषो, णत्व] १. नमक। लोन। २. दे० ‘लवणासुर’। ३. दे० ‘लवण’ समुद्र। वि० १. नमकीन। २. लावण्ययुक्त। सुन्दर। सलोना। ३. खारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-त्रय  : पुं० [सं० ष० त०] इन तीन प्रकार के नमकों का समूह सैधव, विट् और साँचर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-भास्कर  : पुं० [सं० उपमित स०] वैद्यक में एक प्रकार का पाचक चूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-मेह  : पुं० [सं० मध्य० स०] सुश्रुत के अनुसार एक प्रकार का प्रेमह जिसमें पेशाब के साथ लवण के समान स्राव होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-यंत्र  : पुं० [सं० मध्य० स०] एक प्रकार का यंत्र जिसमें ओषधियों का पाक बनाया जाता है। (वैद्यक)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-वर्ष  : पुं० [सं० मध्य० स०] कुश द्वीप का एक खण्ड। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवण-समुद्र  : पुं० [सं० ष० त०] सात समुद्रों में से खारे पानी का एक समुद्र। (पुराण)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणा  : स्त्री० [स्त्री० लवण+टाप्] १. दीप्ति। आभा। २. महाज्योतिष्मती नाम की लता। ३. चुक। ४. चँगेरी। ५. अमलोनी नामक शाक। ६. लूनी नदी का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाकर  : पुं० [सं० लवण-आकर, ष० त०] १. नमक की खान। २. सौंदर्य का आगार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाचल  : पुं० [सं० लवण-अचल, मध्य० स०] पहाड़ के रूप में लगाया हुआ नमक का ढेर जो दान किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणाब्धि  : पुं० [सं० लवण-आब्धि, ष० त०]=लवण-समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणार्व  : पुं० [सं०] १. =लवण-समुद्र। २. समुद्र। सागर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणालय  : पुं० [सं० लवण-आलय, ष० त०] आधुनिक मथुरा नगरी का प्राचीन नाम। मधुपुरी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणासुर  : पुं० [सं० लवण-असुर, कर्म० स०] एक राक्षस जो मधु का पुत्र था तथा जिसने मधुपुरी नगरी (आधुनिक मथुरा) को बसाया था। इसका वध शत्रुघ्न ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणित  : भू० कृ० [सं० लवण+इतच्] १. नमक से युक्त किया हुआ। जिसमें नमक डाला गया हो। २. सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणिम (मन्)  : स्त्री० [सं० लवण+इमनिच्] १. नमकीनी। सलोनापन। २. सौंदर्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणोत्तम  : पुं० [सं० लवण-उत्तम, स० त०] सेंधा नमक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणोदक  : पुं० [सं० लवण-उदक, मध्य० स०] १. नमक मिला हुआ पानी। २. खारे पानी वाला समुद्र। क्षार समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवणोदधि  : पुं० [सं० लवण-उदधि, ष० त०] लवण समुद्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवन  : पुं० [सं०√लू (छेदन)+ल्युट—अन] [वि० लवनीय, लव्य] १. काटना। २. छेदना। २. खेत की फसल की कटाई। लवनी। लुनाई। लौनी। ४. खेत की फसल काटने के बदले में मिलनेवाला अन्न या धान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवना  : स० [हिं० लुनना] [भाव० लवनाई] १. पकी हुई फसल काटना। लुनना। २. खेत में काटकर रखे हुए डंठलों को बटोरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवनाई  : स्त्री० =लोनाई (लावण्य)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवनी  : स्त्री० [सं० लवन+ङीष्] शरीफे का पेड़ और फल। स्त्री० [हि० लवना] पकी हुई फसल काटने की क्रिया, भाव और मजदूरी। लुनाई। स्त्री० =नवनीत (मक्खन)। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवनीय  : वि० [सं०√लू+अनीयर्] जो लवने अर्थात् काटे जाने के योग्य हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवर  : स्त्री० = लौर (आग की लपट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लव-लासी  : स्त्री० [हिं० लव=प्रेम+लासी=लसी, लगाव] १. लौ अर्थात् प्रेम संबंध स्थापित करने की प्रबल इच्छा या आकांक्षा। २. किसी प्रकार का थोड़ा बहुत या नाम मात्र का संबंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवली  : स्त्री० [सं० लव√ला (आदान)+क+ङीष्] १. हरफाखेरी नाम का पेड़ और उसका फल। २. एक विषम वर्णवृत्त जिसके पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे चरणों में क्रमशः १६, १२, ८ और २0 वर्ण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लव-लीन  : वि० [हिं० लय+लीन] किसी के प्रेम में लीन। प्रेम में मग्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लव-लेश  : पुं० [सं० ष० त०] १. अत्यन्त अल्प-मात्रा। बहुत थोड़ा परिणाम। २. बहुत थोड़ा या नाममात्र का संबंध। जैसे—इसमें प्रेम का लवलेश भी नहीं है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवा  : पुं० [सं० लव] तीतर की जाति का एक पक्षी जो तीतर से बहुत छोटा होता है। पुं० =लावा (लाजा)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवाई  : स्त्री० [देश] नई ब्याई हुई गाय। स्त्री० =लुनाई। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवाजमा  : पुं० [अ० लवाज़िम] १. किसी के साथ रहनेवाला दल और साज-सामान। साथ में रहनेवाली भीड़-भाड़ या बहुत सा सामान। जैसे—इतना लावाजमा साथ लेकर क्यों चलते हों। २. विशेष रूप से वे व्यक्ति और साज—समान जो सेना के साथ रहते या चलते हैं। सेनापरिधान। (एकाउट्रिमेंट) ३. आवश्यक और उपयोगी सामान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवाना  : स० [हिं० लेना+जाना] अपने साथ ले जाना। उदाहरण—जा दिन तें मुनि गए लवाई।—तुलसी। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवारा  : पुं० [हिं० लवारी] गाय का बच्चा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवासी  : वि० [?] १. बकवादी। २. बद-चलन। लंपट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवेंडर  : पुं० [अं०] कपड़ों और बालों में लगाने के लिए एक प्रकार का सुगंधित तरल पदार्थ जो एक पौधे के फूलों से तैयार किया जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लवेरी  : स्त्री० [?] १. दुधार गाय। २. विशेषतः ऐसी गाय जिसके आगे बच्चा हो तथा जो दूध भी देती हो। (पश्चिम) (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लव्य  : वि० [सं०√लू+यत्] =लवनीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ