लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लाख  : वि० [सं० लक्ष, प्रा० लाख] जो संख्या में सौ हजार हो। पद—लाक टके की बात=अत्यन्त उपयोगी तथा मूल्यवान् बात। पुं० सौ हजार की सूचक संख्या जो इस प्रकार लिखी जाती है—१,०००,०० मुहावरा—लाख से लीख होना=धन कुबेर का निर्धन होना। क्रि० वि० बहुत अधिक। बहुतेरा। जैसे—मैंने उन्हें लाख समझाया पर उन्होंने कुछ सुनी नहीं। स्त्री० [सं० लाक्षा] लाल रंग का एक प्रसिद्ध पदार्थ जो पलास, पीपल आदि के वृक्षों की टहनियों पर कई प्रकार के लाख कीड़ों की कुछ प्राकृतिक क्रियाओं से बनता है, और जिसका उपयोग चूडि़याँ आदि बनाने, पत्थर और लोहे को जोड़कर एक करने तथा रंग आदि बनाने के कामों में होता है। लाह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाखना  : अ० [हिं० लाख] १. बरतनों के छेदों पर लाख लगाकर उन्हें बंद करना। २. लाख के घोल से मिट्टी के बरतनों पर लेप करना। स०=लखना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाखपती  : पुं०=लखपती। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाखा  : पुं० [हिं० लाख] १. लाख का बना हुआ एक प्रकार का रंग जिसे स्त्रियाँ सुन्दरता के लिए होठों पर लगाती हैं क्रि० प्र०—जमाना।—लगाना। २. गेहूँ के पौधों में लगनेवाला एक रोग जिससे पौधे की नाल लाल रंग की होकर सड़ जाती है। इसे गेरुआ या कुकुहा भी कहते हैं। क्रि० प्र०—लगना। ३. मारवाड़ के एक प्रसिद्ध वैष्णव भक्त। वि० [स्त्री० लाखी] लाख के रंग का। जैसे—लाखी गाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाखागृह  : पुं०=लाक्षागृह। (दे०)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाखी  : वि० [हिं० लाख+ई (प्रत्यय)] लाख के रंग का। मटमैला। लाखा। पुं० उक्त प्रकार का मटमैला लाल रंग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लाखों  : वि० [हिं० लाख] १. कई लाख। २. अत्यधिक, विशेषतः असंख्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ