लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लूटना  : स० [सं० लुट=लूटना] १. बलात् अथवा डरा-धमका कर किसी की धन संपत्ति उससे ले लेना या छीन लेना। जैसे—लुटेरों ने राह चलते मुसाफिरों को लूट लिया। २. किसी के घर, मकान दूकान आदि में अनाधिकार प्रवेश कर उसमें रखा हुआ सामान उठा ले जाना। जैसे—उपद्रवियों का सारा बाजार लूटना। ३. फेंकी लुटाई अथवा किसी के अधिकार या बंधन से निकली हुई वस्तु को हस्तगत करना। जैसे—(क) गुड्डी या पतंग उड़ाना। (ख) पैसे लूटना। ४. अन्याय या धोखे से किसी का धन अपहरण करना। जैसे—नौकर-चाकरों का नवाब साहब को लूटना। ५. उचित से बहुत अधिक मूल्य लेना। अधिक दाम लेकर बेचना। जैसे—आज-कल के दुकानदार ग्राहकों को खूब लूटते हैं। ६. किसी रूप में किसी का सब कुछ या बहुत कुछ मनमाने ढंग से लूट से ले लेना। जैसे—मजा लूटना। ७. किसी को अपने प्रति मोहित या लुब्ध करना, अथवा इस प्रकार अपना बनाना कि वह वशीभूत हो जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ