लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लेव  : पुं० [सं० लेप] १. दाल-भात आदि पकाने की डेगची या हाँड़ी के निचले बाहरी अंश पर किया जानेवाला मिट्टी का लेप। २. लेप। मुहावरा—लेव चढ़ाना=आदमी का मोटा होना। (व्यंग्य)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेवक  : पुं० [देश] एक प्रकार का वृक्ष जिसकी लकड़ी इमारत के काम आती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेवरना  : वि०=लेवारना। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेवा  : वि० [हिं० लेना] लेनेवाला। जैसे—नाम-लेवा, जान-लेवा। पुं० [सं० लेप्य, हिं० लेप] १. किसी चीज पर चढ़ाया जानेवाला मिट्टी आदि का लेप। लेव। २. गीली मि्टटी जो लेपने या लेवा लगाने के काम आती हो। गिलावा। क्रि० प्र०—लगाना। ३. अधिक पानी विशेषतः वर्षा के कारण खेत का गिलाव। ४. थन। ५. नाव की पेंदी पर का वह तख्ता जो सिरे से पतवार तक लगाया जाता है। पुं०=लेव। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेवा-देई  : स्त्री०=लेन-देन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेवार  : पुं० [सं०] अग्रहर। पुं०=लेव या लेवा (गिलाव)। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेवारना  : स० [हिं० लेवार] १. लेप लगाना। लेपना। २. आग पर चढ़ाने से पहले बरतन के पेदें में लेवा लगाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लेवाल  : वि० [हिं० लेना+वाला] १. लेनेवाला। जैसे—नाम लेवाल =नाम लेनेवाला। २. खरीदनेवाला। खरीददार। बेचवाल का विपर्याय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ