लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

लौन  : पुं० =लोंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लौन  : पुं० [सं० लवण] नमक। मुहावरा—(किसी का) लौन मानना=जिसने पालन-पोषण किया हो उसके प्रति कृतज्ञ या निष्ठ रहना। उदाहरण—बड़े भए तब लौन मानि यह जहँ-तहँ चलत भगाई।—सूर। (उक्त पद में यह मुहा० व्यंग्यात्मक रूप से आया है)। (यह शब्द केवल पद्य में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लौनहार  : पुं० [हिं० लौन+हार (प्रत्यय)] [स्त्री० लौनहारिन] खेत काटनेवाला। लवनी या लौनी करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लौना  : स० [सं० लवन] खेत की फसल काटना। लवना। स्त्री० =लवनी। पुं० [?] जलाने की लकड़ी। ईधन। पुं० [सं० लूम या रोम] वह रस्सी जिसमें किसी पशु को भागने से रोकने के लिए उसका एक अगला और एक पिछला पैर बाँधा जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
लौनी  : स्त्री० [हिं० लौना] १. फसल की कटनी। कटाई। लवनी। २. फसल के कटे हुए डंठलों का मुट्ठा। स्त्री० [सं० नवनीत] मक्खन। (यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ