लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वंक  : वि० [सं०√वंक् (टेढ़ा होना)+अच् (कर्तरि)] १. टेढ़ा। वक्र। २. कुटिल। पुं० [√वंक्+घञ्] नदी का मोड़। वंकर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंकट  : वि० [सं० वंक्] १. टेढ़ा। बाँका। २. कुटिल। ३. दुर्गम। विकट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंक-नाल  : पुं०=वंकनाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंक-नाली  : स्त्री० [सं० कर्म० स०] सुषुम्ना (नाड़ी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंकर  : पुं० [सं० वंक्√रा (लेना)+क] नदी का घुमाव या मोड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंका  : स्त्री० [सं० वंक+टाप्] चारजामे (जीन) के अगले हिस्से का ऊँचा उठा हुआ किनारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंकाला  : स्त्री० [सं०] प्राचीन वंग देश की राजधानी का नाम। (बंगाली इसी का अपभंश रूप है।)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंकिम  : वि० [सं० वंक+इमनिच्] आकार, रचना आदि के विचार से कुछ झुका हुआ या टेढ़ा। पुं० आवारा आदमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंकिल  : पुं० [सं०√वंक्+इनच्] कंटक। काँटा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंका  : स्त्री०=वंक्रि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंक्रि  : स्त्री० [सं०√वंक्+क्रिन्] १. पशु विशेषतः मादा पशु की पसली की हड्डी। २. कोड़ा। ३. प्राचीन काल का एक प्रकार का बाजा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंक्षण  : पुं० [सं० वंक्ष् (इकट्ठा होना)+ल्यु-अन] पेड़ और जाँघ के बीच का अंश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वंक्षु  : स्त्री० [सं०√वंक्+कुन्,नुम्] आधुनिक आक्सन नदी का पुराना नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ