लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वत्  : अव्य० [सं० व्याकरण का एक प्रत्यय] एक प्रत्यय जो शब्दों के अंत में लगकर निम्नलिखित अर्थ देता है। (क) तुल्य समान। जैसे–चंद्रवत्। (ख) के अनुसार। जैसे– विधिवत्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वतंस  : पुं० [सं० अव√तंस् (अलंकृत करना)+घञ्,अव के आकार का लोप]=अवतंस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत  : अव्य० [सं०√वन् (सम्यक्,भक्ति करना)+क्त,नलोप] १. खेद। २. अनुकम्पा। ३. संतोष। ४. विस्मय आदि का बोधक शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वतन  : पुं० [अ०] १. जन्मभूमि। मूल वासस्थान। ३. स्वदेश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वतनी  : वि० [अ०] १. वतन संबंधी। २. एक ही वतन में होनेवाला। ३. स्वदेशी। पुं० किसी की दृष्टि से उसी देश का दूसरा निवासी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वतीतना  : अ० [सं०व्यतीत+हिं०ना (प्रत्यय)] बीतना। गुजरना। उदाहरण–अवधि वतीती अजूँ न आये।–मीराँ। स०बिताना। गुजारना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वतीरा  : पुं० [अ० वतीरः] १. ढंग। रीति। प्रथा। २. चाल-ढाल। ३. टेव। लत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वतोका  : स्त्री० [सं० अव-तोक, ब० स० अव के अकार का लोप, टाप्] जिसका गर्भ नष्ट हो गया हो। स्त्री० बाँझ स्त्री।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्स  : पुं० [सं०√वद् (बोलना)+स] १. गाय का बच्चा। बछड़ा। २. छोटा बच्चा। शिशु। ३. कंस का एक अनुचर। ४. इन्द्र जौ। ५. छाती। उर। ६. एक प्राचीन देश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सक  : पुं० [सं० वत्स+कन्] [स्त्री० अल्पा० वत्सिका] १. पुष्प कसीस २. इन्द्र जौ। ३. कुटज। निर्गुंडी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सतर  : पुं० [सं० वत्स+तरप्] [स्त्री० वत्सतरी] ऐसा जवान बछड़ा जो जोता न गया हो। दोहान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सतरी  : स्त्री० [सं० वत्सतर+ङीष्] ऐसी बछिया जो तीन वर्ष या उससे कम की हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सनाभ  : पुं० [सं० वत्य√नभ् (हिंसा)+अण्] एक प्रकार का जहरीला पौधा। बछनाग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सर  : पुं० [सं०√वस् (निवास करना)+सरन्, सस्य, तः०] बारह महीनों का समय। वर्ष। साल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सल  : वि० [सं० वत्स+लच्] बच्चों विशेषतः अपने बच्चे से अनुराग रखनेवाला। बच्चों से स्नेह करनेवाला। पुं० वात्सल्य रस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सासुर  : पुं० [सं० वत्स-असुर, मध्य० स०] एक असुर जिसका वध श्रीकृष्ण ने किया था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सिमा (मन्)  : स्त्री० [सं० वत्स+इमनिच्] बचपन। बाल्यावस्था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सी (त्सिन्)  : वि० [सं० वत्स+इनि] जिसके बहुत से बच्चे हों। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्सीय  : वि० [सं० वत्स+छ-ईय] वत्स संबंधी। पुं० अहीर। ग्वाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वत्तिस्थ  : वि० [सं० वृत्ति√स्था+क] १. जो अपनी वृत्ति पर स्थित हो। २. जो अपनी वृत्ति से जीविका उपार्जित करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ