लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वरांग  : पुं० [सं० वर-अंग, कर्म० स०] १. शरीर का श्रेष्ठ अंग अर्थात् सिर। २. [ब० स०] विष्णु जिनके सभी अंग श्रेष्ठ है। ३. एक प्रकार का नक्षत्र वत्सर जो ३२४ दिनों का होता है। ४. [कर्म० स०] गुदा। ५. भग० योनि। ६. वृक्ष की शाखा। टहनी। ७. [ब० स०] दारचीनी। ८. हाथी। वि० सुंदर अंगोंवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वरांगना  : स्त्री० [सं० वरा-अंगना, कर्म० स०]सुडौल अंगोंवाली सुन्दरी। सुन्दर स्त्री। स्त्री०=वारांगना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वरांगी (गिन्)  : वि० [सं० वरागं+इनि, शुद्धरूप वरांग] [स्त्री० वरांगिनी] सुन्दर अंगों और शरीर वाला। पुं० १. हाथी। २. अमलबेत। स्त्री० [सं० वरांग+ङीष्] १. हल्दी। २. नागदंती। ३. मंजीठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ