लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वर्ग  : पुं० [सं०√वुज् (त्याग देना आदि)+घञ्] १. एक ही प्रकार की अथवा बहुत कुछ मिलती-जुलती या सामान्य धर्मवाली वस्तुओं का समूह। श्रेणी। जैसे– ओषधि वर्ग, साहित्यिक वर्ग विद्यार्थीवर्ग, आदि। २. कुछ विशिष्ट कार्यों के लिए बना हुआ कुछ लोगों का समूह। ३. देवनागरी वर्णमाला में एक स्थान से उच्चरित होनेवाले स्पर्श व्यंजन वर्णों का समूह। जैसे– कवर्ग, चवर्ग, टवर्ग आदि। ४. ग्रन्थ का अध्याय, परिच्छेद या प्रकरण। ५. कक्षा। जमात। ६. ज्यामिति में वह समकोण चतुर्भुज जिसकी लम्बाई-चौड़ाई बराबर हो। ७. गणित में समान अंकों का घात।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गण  : पुं० [सं० वर्ग+णिच्+युच्-अन] गुणन। घात। (गणित)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गपद  : पुं०=वर्गमूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ग-पहेली  : स्त्री० [सं० हिं] पहेलियाँ बुझाने के लिए ऐसी वर्गाकार रेखाकृति जिसमें छोटे-छोटे घर बने होते हैं तथा जिनमें कुछ संकेतों के आधार पर वर्ण भरे जाते हैं। (क्रासवर्ड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ग-फल  : पुं० [सं० ष० त०] गणित में दो समान राशियों के घात से प्राप्त होनेवाला गुणनफल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ग-मूल  : पुं० [सं० ष० त०] वह राशि जिससे वर्गफल को भाग देकर वर्गांक निकाला जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गयुद्ध  : पुं० [सं० ष० त०] दे० ‘गृह युद्ध’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गलाना  : स० [फा० वर्गलानीदन] छल-फरेब से किसी को किसी ओर प्रवृत्त करना। बहकाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ग-संघर्ष  : पुं० [सं० ष० त०] किसी समाज के भिन्न-भिन्न वर्गों में होनेवाला ऐसा पारस्परिक संघर्ष जिसमें एक-दूसरे को दबाने या नष्ट करने का प्रयत्न होता है। (क्लास स्ट्रगल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गित  : भू० कृ,० [सं० वर्ग+णिच्+क्त] अनेक वर्गों में बँटा या बाँटा हुआ। वर्गीकृत। (क्लैसिफायड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गी (र्गिन)  : वि० [सं० वर्ग+इनि, दीर्घ, नलोप] वर्ग-संबंधी। वर्ग का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गीकरण  : पुं० [सं० वर्ग+च्वि, ईत्व√कृ (करना)+ल्युट-अन०] [भू० कृ० वर्गीकृत] गुण-धर्म, रंग-रूप, आकार-प्रकार आदि के आधार पर वस्तुओं आदि के भिन्न-भिन्न वर्ग बनाना (क्लैसिफ़िकेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गीकृत  : भू० कृ० [सं० वर्ग+च्वि, ईत्व√कृ+क्त०] वर्गित। अनेक या विभिन्न वर्गों में बँटा या बाँटा हुआ। (क्लैसिफायड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गीय  : वि० [सं० वर्ग+छ-ईय] १. किसी विशिष्ट वर्ग से संबंध रखनेवाला या उसमें होनेवाला। वर्ग का। २. जो किसी विशिष्ट वर्ग के अन्तर्गत हो। जैसे– क वर्गीय अक्षर। ३. एक ही वर्ग या कक्षा का। जैसे–वर्गीय मित्र। पुं० सहपाठी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्गोत्तम  : पुं० [सं० वर्ग-उत्तम, स० त०] फलित ज्योतिष में राशियों के वे श्रेष्ठ अंश जिनमें स्थित ग्रह शुभ होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वर्ग्य  : वि० [सं० वर्ग+यत्०] १. जिसके वर्ग बनाए जा सकें या बनाये जाने को हों २. वर्गीय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ