लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वशंकर  : वि० [सं० वशकर] वशीभूत करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशंवद  : वि० [सं० वश√वद् (बोलना)+खच्, मुम्] १. जो किसी के वश या प्रभाव में हो। २. कही हुई बात या आज्ञा माननेवाला। आज्ञाकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वश  : पुं० [सं०√वश् (चाहना आदि)+अप्] १. अधिकार, नियंत्रण या प्रभाव क्षेत्र में लाने या रखने की शक्ति या समर्थता। काबू। वि० १. काब में आया हुआ। अधीन। २. आज्ञानुवर्ती। ३. नीचा दिखलाया हुआ। ४. जादू-टोने से मुग्ध किया हुआ। पद—वश का=जिस पर वश चलता हो। जो संभव हो। जैसे–यह काम हमारे वश का नहीं है। मुहा०-वश चलना=ऐसी स्थिति होना कि अधिकार या शक्ति अपना पूरा काम कर सके। जैसे– तुम्हारा वश चले तो तुम उसे घर से निकाल दो। वश में होना=पूर्ण नियन्त्रण में होना। ५. इच्छा। ६. जन्म। ७. कसबियों के रहने का स्थान। चकला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशक  : वि० [सं० वशकर] [स्त्री० वशका] १. वश में करनेवाला। २. वश में किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशका  : स्त्री० [सं० वश√कै (शोभा)+क+टाप्] आज्ञा और वश में रहनेवाली पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशग  : वि० [सं० वश√गम् (जाना)+ड] [स्त्री० वशगा] आज्ञाकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशा  : स्त्री० [सं०√वश्+अच्+टाप्] १. वंध्या स्त्री० बाँझ। २. जोरू। पत्नी। ३. गौ। ४. हथनी। ५. स्त्री के पति की बहन। ननद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशानुग  : वि० [सं० वश-अनुग, ष० त०] १. वश में रहनेवाला। २. वश में किया हुआ। ३. दे० ‘वशग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशित  : स्त्री०=वशित्व।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशित्व  : पुं० [सं० वशिन्+त्व] १. वश में होने की अवस्था या भाव। वश चलना। २. योग में अणिमा आदि आठ सिद्धियों में से एक सिद्धि जिससे साधक सबको वश में कर सकता है। ३. सम्मोहन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशिमा  : स्त्री० [सं० वश+इमानिच्] योग की वशित्व नामक सिद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशिर  : पुं० [सं०√वश्+किरच्] १. समुद्री लवण। समुद्री नमक। २. एक प्रकार की लाल मिर्च।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशिष्ठ  : पुं०=वसिष्ठ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशी (शिन्)  : वि० [सं० वश+इनि] १. जो किसी के वश में हो। २. जिसने अपनी इच्छाशक्ति और इन्द्रियों को वश में कर रखा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशीकर  : वि० [सं० व+च्वि√कृ+ट] १. वश में करनेवाला। जैसे–वशीकर मंत्र। २. सम्मोहक। पुं० वशीकरण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशीकरण  : पुं० [सं० वश+च्वि, ईत्व√कृ (करना)+ल्युट-अन] [वि० वशीकृत] १. दूसरों को अपने वश में करने, रखने अथवा लाने की क्रिया या भाव। वश में करना। २. तंत्र में एक प्रकार का प्रयोग जिसमें मंत्र-बल से किसी को अपने वश में किया या लगाया जाता है। ३. ऐसा साधन जिससे किसी को वशीभूत किया जा सके या किया जाता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशीकृत  : भू० कृ० [सं० वश+च्वि, ईत्व√कृ+क्त] १. वश में किया हुआ। २. मोहित मुग्ध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वशीभूत  : भू० कृ० [सं० वश+च्वि, ईत्व√भू (होना)+क्त०] वश में आया या किया हुआ। अधीन। ताबे।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वश्य  : वि० [सं० वश+यत्] [भाव० वश्यता] १. जो वश में किया गया हो। २. जो वश में किया जा सकता हो। ३. अधीनस्थ। पुं० १. दास। नौकर। सेवक। २. अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वश्यता  : स्त्री० [सं० वश्य+तल्+टाप्] वश में होने की अवस्था या भाव। अधीनता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वश्या  : स्त्री० [सं० वश्य+टाप्०] १. लगाम। २. गोरोचन। ३. नीली अपराजिता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ