लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वसा  : स्त्री० [सं०] [वि० वसीय] १. पीले अथवा सफेद रंग का एक प्रसिद्ध चिकना या तैलावत पदार्थ जो पशुओं, मछलियों और मनुष्यों के शरीर में पाया जाता है और जिसकी अधिकता होने पर उसमें मोटाई आती है। चरबी। (फैट) २. उक्त प्रकार का कोई सेंद्रिय तत्त्व या पदार्थ। (जैसे–पौधों या फलों में का)। ३. मज्जा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसाकेतु  : पुं० [सं०] एक प्रकार का तरह का धूमकेतु या तारक पुंज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसातत  : स्त्री० [अ० वस्त (मध्य) का भाव०] १. मध्यस्थता। २. जरिया। द्वार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसा प्रमेह  : पुं० [सं० ष० त०] एक प्रकार का मेहरोग जिसमें पेशाब के साथ चरबी निकलती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसामेह  : पुं० [सं० ष० त०]=वसाप्रमेह।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसार  : पुं० [सं० वसा+रक्] १. इच्छा। २. वश। ३. अभिप्राय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वसाल  : पुं० [?] भेंड़। (राज०) उदाहरण–ढोला करह निवासियउ देखे बीस वसाल।–ढो० मा० दू०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ