लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वाष्प  : पुं० [सं०] १. भाप। २. आँसू। ३. लोहा। ४. भटकटैया।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाष्पन  : पुं० [सं०] ताप की सहायता से तरल पदार्थ को वाष्प के रूप में परिणत करना। वाष्प बनाना। (वेपोराइज़ेशन)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाष्पशील  : वि० [सं०] [भाव० वाष्पशीलता] (पदार्थ) जो कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में वाष्प बनकर उड़ता हुआ समाप्त हो सकता हो (वोलेटाइल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाष्प-स्नान  : पुं० [सं०] कुछ विशिष्ट प्रकार के रोगों की चिकित्सा के लिए ऐसी स्थिति में रहना कि सारे शरीर या पीड़ित अंग पर खौलते हुए पानी की भाप लगे। (एयर बाथ)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ