लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वाहन  : पुं० [सं०√वह् (ढोना)+ल्युट-अन, वृद्धि, निपा] १. वहन करने अर्थात् ढोने की क्रिया या भाव। २. कोई ऐसा पशु या चीज जिस पर लोग सवार होते हों। सवारी। जैसे—घोड़ा गाड़ी रथ आदि। ३. उद्योग। प्रयत्न।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहनप  : पुं० [सं०] वह जो किसी प्रकार के वाहन की देख-रेख करता हो। जैसे— महावत, साईस आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहना  : स्त्री० [सं० वाहन+टाप्] सेना। स० १. =वाहना। २. =बाँधना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहनिक  : पुं० [सं० वाहन+ठक्-इक] वह जो भारवाहक पशुओं के पालन-पोषण वर्द्धन आदि का काम करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहनीक  : पुं०=वाहनिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वाहनीय  : वि० [सं०√वह (ढोना)+णिच्+अनीयर्] जो वहन किया जा सके। पुं० भारवाही पशु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ