लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विजया  : स्त्री० [सं० विजय+टाप्] १. दुर्गा। २. पुराणानुसार पार्वती की एक सखी जो गौतम की कन्या थी। ३. यम की भार्या। ४. एक योगिनी। ५. दक्ष की कन्या। ६. इन्द्र की पताका पर अंकित एक कुमारी। ७. श्रीकृष्ण के पहनने की माला। ८. काश्मीर का एक प्राचीन विभाग। ९. विजयादशमी। १॰. पुरानी चाल का एक प्रकार का बड़ा खेमा या तंबू। ११. वर्तमान अवसर्पिणी के दूसरे अर्हत की माता का नाम। 1२. एक सम-मात्रिक छंद (क) जिसके प्रत्येक चरण में १॰-१॰ की यति पर ४॰ मात्राएँ होती हैं और अन्त में रगण होता है। (ख) जिसके प्रत्येक चरण में १२, १२, १॰,१॰ की यति से ४४ मात्राएँ होती है। १३. एक वर्णिक वृत्त जिसके प्रत्येक चरण में आठ वर्ण होते हैं। इसके अन्त में लघु और गुरु अथवा नगण भी होता है। १४. भंग। भाँग। १५. हर्रे। १६. वच। १७. जयंती। १८. मंजीठ। १९. अग्नि-मंथ। २॰.एक प्रकार का शमी वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजया-एकादशी  : स्त्री० [सं० मध्यम० स०] १. क्वार सुदी एकादशी २. फागुन वदी एकादशी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजया-दशमी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] आश्विन मास के शुक्लपक्ष की दशमी जो हिन्दुओं का बहुत बड़ा त्यौहार मानी जाती है। विशेष—इसी तिथि को राम ने रावण को मारा था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजयानंद  : पुं० [सं०] संगीत में ताल के आठ मुख्य भेदों में से एक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजयाभरणी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजयासप्तमी  : स्त्री० [सं०] रविवार के दिन पड़नेवाली किसी मास की शुक्लपक्ष की सप्तमी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विजयास्त्र  : पुं० [सं० विजय+अस्त्र] वह अस्त्र, क्रिया या साधन जिससे विजय प्राप्त करना निश्चित हो (ट्रम्पकार्ड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ