लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विज्ञान  : पुं० [सं० वि√ज्ञा+ल्युट-अन] १. ज्ञान। जानकारी। २. बुद्धि विशेषतः निश्चयात्मिका बुद्धि। ३. अच्छी तरह काम करने की योग्यता। दक्षता। ४. सांसारिक कार्यो, बातों और व्यवहारों का अच्छा अनुभव तथा ठीक और पूरा ज्ञान। ५. आविष्कृत सत्यों तथा प्राकृतिक नियमों पर आधारित क्रमबद्ध तथा व्यवस्थित ज्ञान। ६. विशेषतः भौतिक जगत् से संबंधित उक्त प्रकार का ज्ञान। ७. दार्शनिक तथा धार्मिक क्षेत्रों में अविद्या या माया नाम की वृत्ति। ८. बौद्धों के अनुसार आत्मा के स्वरूप का ज्ञान। आत्मा का अनुभव। ९. आत्मा। १॰. ब्रह्म। ११. मोक्ष। १२. आकाश। १३. कर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञान-कोश  : पुं० [सं० मध्यम० स०] १. वेदान्त के अनुसार ज्ञानेन्द्रियाँ और बुद्धि। २. विज्ञान-मय कोश जो आत्मा को परिवृत्त करने वाला पहला आवरण या कोश कहा गया है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानता  : स्त्री० [सं० विज्ञान+तल्+टाप्] विज्ञान का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञान-पाद  : पुं० [सं०] वेदव्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानमय कोष  : पुं० [सं०] =विज्ञान-कोश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानवाद  : पुं० [सं०] [वि० विज्ञानवादी] बौद्ध महायान का एक दार्शनिक सिद्धान्त जिसमें यह माना जाता है कि संसार के समस्त पदार्थ असत्य होने पर भी विज्ञान या चित् की दृष्टि से सत्य ही है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानवादी  : वि० [सं०] विज्ञानवाद संबंधी। पुं० विज्ञानवाद का अनुयायी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानिक  : वि० [सं० विज्ञान+ठन्-इक] १. जिसे ज्ञान हो। २. विज्ञ। ३. दे० ‘वैज्ञानिक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानिता  : स्त्री० [सं० विज्ञानि+तल्+टाप्] विज्ञानी का धर्म या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानी (निन्)  : पुं० [सं० विज्ञान+इनि] १. ज्ञानी। २. वैज्ञानिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विज्ञानीय  : वि० [सं० वि√ज्ञा+अनीयर्] विज्ञान-संबंधी। वैज्ञानिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ