लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विदेह  : वि० [सं०] १. देह अर्थात् शरीर से रहित। जिसका शरीर न हो। २. हत। बेहोश। ३. शारीरिक चिन्ताओं आदि से रहित। ४. सांसारिक बातो से विरक्त। ५. मृत। पुं० १. वह जिसकी उत्पत्ति माता-पिता से न हुई हो। जैसे—देवता। भूत-प्रेत आदि। २. मिथिला के राजा जनक का एक नाम। मिथिला देश। ४. मिथिला देश का निवासी। मैथिल। ५. राजा निमि का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदेह-कैवल्य  : पुं० [सं०] जीवन्मुक्त व्यक्ति को प्राप्त होनेवाला मोक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदेहत्व  : पुं० [सं० विदेह+त्व] १. विदेह होने की अवस्था या भाव। २. मृत्यु। मौत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदेहपुर  : पुं० [सं०] राजा जनक की राजधानी। जनकपुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदेहा  : स्त्री० [सं० विदेह+टाप्] मिथिला नगरी और प्रदेश का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विदेही (हिन्)  : पुं० [सं०] ब्रह्मा। स्त्री० सीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ