लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विन  : सर्व० [हिं० वा=उस] हिं ‘आ’ के बहु उन का स्थानिक रूप। अव्य बिना (बगैर) के बहु उन का स्थानिक रूप] अव्य बिना (बगैर)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनत  : वि० [सं०] [स्त्री० विनता] १. नीचे की ओर प्रवृत्त। झुका हुआ। २. जिसने किसी के सामने मस्तक या सिर झुका रखा हो। ३. विनीत। नम्र। ४. टेढ़ा। वक्र। ५. सिकुड़ा हुआ। संकुचित। ६. कुबड़ा। कुब्ज। पुं० महादेव। शिव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनतड़ी  : स्त्री०=विनति।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनता  : स्त्री० [सं० विनत+टाप्] १. दक्ष प्रजापति की एक कन्या जो कश्यप को ब्याही थी और जिसके गर्भ से गरुड़ का जन्म हुआ था। २. एक राक्षसी जिसे रावण ने सीता के पास उसे समझाने-बुझाने के लिए रखा था। ३. व्याधि उत्पन्न करने वाली एक कल्पित राक्षसी। ४. प्रमेह या बहुमूत्र के रोगियों को होनेवाला एक प्रकार का फोड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनति  : स्त्री० [सं० वि√नम् (नम्र होना)+क्तिन्] १. विनीत होने की अवस्था, गुण या भाव। २. झुकाव। ३. विनीत भाव से की जाने वाली प्रार्थना। अनुनय-विनय। ४. व्यवहार स्वभाव आदि की नम्रता। ५. दमन। ६. निवारण। रोक। ७. विनियोग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनती  : स्त्री० [सं० विनत+ङीष्]=विनति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनद्ध  : भू० कृ० [सं० वि√नह् (बाँधना)+क्त] १. किसी के साथ जोड़ा या बाँधा हुआ। २. बन्धन से युक्त किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनमन  : पुं० [सं० वि√नम् (नम्र होना)+ल्युट-अन] [भू० कृ० विनमित] १. झुकना। २. नम्रतापूर्वक झुकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनम्र  : वि० [सं०] [भाव० विनम्रता] १. विशेष रूप से नम्र। २. विनीत और सुशील। ३. झुका हुआ। पुं० तगर का फूल।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनम्रता  : स्त्री० [सं०] विनम्र होने की अवस्था या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनय  : स्त्री० [सं०] १. यह कहना या बतलाना कि अमुक काम या बात इस प्रकार होनी चाहिए। कुछ करने का ढंग बतलाना या सिखाना। शिक्षा। २. कोई काम या बात करने का अच्छा, ठीक और सुंदर ढंग। ३. आचार, व्यवहार आदि में रहनेवाली नम्रता और सौजन्य जो अच्छी तरह शिक्षा से प्राप्त होता है (मॉडेस्टी)। ४. कर्त्तव्यों आदि का ऐसा निर्वाह और पालन जिसमें कुछ भी त्रुटि या दोष न हों। ५. आदेशों, नियमों आदि का ठीक ढंग से और भले आदमियों की तरह किया जानेवाला पालन। (डिसिप्सन)। ६. नम्रतापूर्वक की जानेवाली प्रार्थना या विनती। ७. नीति। ८. इंद्रिय-निग्रह। जितेंन्द्रिय व्यक्ति। ९. किसी को नियंत्रण या शासन में रखने के लिए कही जाने वाली ऐसी बात जिसके साथ अवज्ञ के लिए दंड का भी भय दिखाया जाय या विधान किया गया हो। (स्मृति)। १॰. वणिक्। व्यापारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनयकर्म (न्)  : पुं० [सं० ष० त०] पढ़ावे, सियाने आदि का कार्य। शिक्षण। शिक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनयघर  : पुं० [सं०] पुरोहित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनय-पिटक  : पुं० [सं० ष० त०] बौद्धों का एक धर्म-ग्रन्थ जिसमें विनय अर्थात् सदाचार संबंधी नियम संगृहीत है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनयवान्  : वि० [सं० विनय+मतुप्, विनयवत्] स्त्री० विनयवती] जिसमें विनय अर्थात नम्रता हो। शिष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनयशील  : वि० [सं०] जो स्वभावतः विनम्र हो। प्रकृति से विनम्र्।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनयाध्यक्ष  : पुं०=संकायाध्यक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनयावनत  : भू० कृ० [सं० तृ० त०] विनय के कारण झुका हुआ। विनम्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनयी (यिन्)  : वि० [सं० विनय+इनि, दीर्घ, न-लोप] विनययुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनवना  : स० [सं० विनय] विनय करना। नम्रतापूर्वक कुछ कहना। अ० १. नम्र होना। २. झुकना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनशन  : पुं० [सं० वि०√वश् (नाश करना)+ल्युट-अन] विनाश करने की क्रियाया भाव। वि० विनश्वर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनश्वर  : वि० [सं० वि√नश् (नष्ट करना)+वरच्] [भाव० विनश्वरता] जिसका विनाश होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनष्ट  : भू० कृ० [सं०] [भाव० विनष्टि] १. जो अच्छी तरह नष्ट हो चुका हो या नष्ट किया जा चुका हो। बरबाद। २. मरा हुआ। मृत। ३. बिगड़ा हुआ। ४. भ्रष्ट आचरणवाला। पतित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनष्टि  : स्त्री० [सं० वि√नश् (नष्ट करना)+क्तिन्] १. वह अवस्था जो विनाश की सूचक हो। २. विनाश। ३. पतन। ४. लोप।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनष्टोपजीवी (विन्)  : वि० [सं० विनष्टोप√जीव् (जीवित करना)+णिनि] मुर्दा खाकर जीनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनस  : वि० [सं० ब० स० नासिका-त्रसादेश] [स्त्री० विनसा, विनसी] १. बिना नाक का। नककटा। २. बेशर्म।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनसना  : अ० [सं० विनशन] नष्ट होना। लुप्त होना। स०=विनसाना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनसाना  : स० [हिं० विनसना का स० रूप] १. नष्ट करना। २. बिगाड़ना। अ०=विनसना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विना  : अव्य० [सं० वि+शा] १. न होने पर। अभाव में। बिना। जैसे—आपके बिना काम न चलेगा। २. अलग रहकर अथवा उपयोग न करते हुए। जैसे—बिना जूते के चलने में कष्ट होता है। ३. अतिरिक्त। सिवा। (क्व०)। जैसे—तुम्हारे बिना उसका है ही कौन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाड़ी  : स्त्री० [सं०] एक घड़ी का साठवाँ भाग। पल। प्रायः २४ सेकेंड का समय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाथ  : वि० [सं० ब० स०] जिसका नाथ न हो। अनाथ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाम  : पुं० [सं० वि√नम् (नम्र होना)+घञ्] १. टेढ़ापन। वक्रता। २. वैद्यक में पीड़ा आदि के कारण शरीर के किसी अंग का झुक जाना। ३. किसी पदार्थ का वह गुण जिसके कारण वह झुकाया या मोड़ा जा सकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनायक  : पुं० [सं० कर्म० स०] १. गणों के नायक गणेश। २. गरुड़। ३. गुरु। ४. गौतम बुद्ध। ५. बाधा। विघ्न। विशेष—पुराणों में विनायक के कई रूप कहे गये है। यथा कोण बिनायक, दवढ़ि विनायक, सिंदूर विनायक, हस्ति विनायक आदि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनायक चतुर्थी  : स्त्री० [सं० मध्य० स०] माघ सुदी चौथ। गणेशचतुर्थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनायिका  : स्त्री० [सं०] १. विनायक अर्थात् गणेश की पत्नी। २. गरुड़ की पत्नी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाल  : वि० [सं० ब० स०] जिसमें नाल अर्थात् डंठल न हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाश  : पुं० [सं० वि√नश्+घञ्] १. ऐसी स्थिति जो अत्यधिक धन-जन की हानि की परिचायिका हो। नाश। ध्वंस। जैसे—भूकम्प के कारण शहरों बाढ़ के कारण गाँवों अतिवृष्टि या अनावृष्टि के कारण खेतों का होनेवाला विनाश। २. अदर्शन। लोप। ३. खराबी। विकार। ४. दुर्दशा। ५. नुकसान। हानि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाशन  : पुं० [सं०] १. नाश करना। २. मार डालना। ३. बिगाड़ना। ४. काल का एक पुत्र असुर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाशित  : भू० कृ० [सं० वि√नश्+णिच्+क्त]=विनष्ट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाशी (शिन्)  : वि० [सं० वि√नश्+णिनि] [स्त्री० विनाशिनी] १. विनाश या ध्वंत करनेवाला। (डेस्ट्रॉयर)। २. मार डालनेवाला। ३. खराब करने या बिगाड़नेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनाश्य  : वि० [सं० वि√नश् (नष्ट करना)+ण्यत्] जिसका विनाश हो सकता हो या होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनास  : पुं०=विनाश।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनासक  : वि० [सं० ब० स०+कन्, ह्रस्व] बिना नाक का। नकटा। वि०=विनाशक।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनासन  : पुं०=विनाशन।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनासना  : स० [सं० विनाशन] विनाश करना। अ० विनष्ट होना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिंदा  : स्त्री० [सं० विनिन्द+टाप्] बहुत अधिक निंदा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिगमक  : वि० [सं० वि√गम्+ण्वुल-अक] निश्चयपूर्वक एक पक्ष की स्वीकृति करने और दूसरे को त्यागनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिगमना  : स्त्री० [सं०] १. विचारपूर्ण। निर्णय। २. वह स्थिति जिसमें एक पक्ष का ग्रहण और दूसरे पक्ष का त्याग होता है। ३. नजीता। परिणाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिग्रह  : पुं० [सं० वि+नि√ग्रह (ग्रहण करना)+क] १. निग्रह। संयम। २. बाधा। रुकावट। ३. अवरोध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिद्र  : वि० [सं० ब० स०] १. जिसे नींद न आई हो। जागता हुआ। २. जिसे नींद न आती हो। ३. खिला हुआ। उन्मीलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिधान  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विनिधित] १. किसी विशिष्ट उद्देश्य अथवा कार्य के लिए अथवा योजना के अनुसार किसी को अलग कर कहीं रखना। (एलोकेशन)। जैसे—छात्रवृत्ति के लिए किसी निधि के कुछ अंश का होनेवाला विनिधान। २. कार्य-प्रणाली आदि के संबंध में दी जानेवाली सूचना। हिदायत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिपात  : पुं० [सं०] १. विशेष रूप से या अच्छी तरह से किया हुआ। निपात। २. विनाश। ३. वध। ४. अपमान। ५. गर्भपात। ६. बहुत बड़ा कष्ट या संकट उपस्थित करनेवाली घटना या स्थिति। आपद् (कैलेमिटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिपातक  : वि० [सं० वि+नि√पत् (पतन होना)+णिच्+ण्वुल्-अक] विनिपात अर्थात् विनष्ट करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिपाती (तिनि)  : वि० [सं०]=विनिपातक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिमय  : पुं० [सं०] १. एक वस्तु लेकर उसके बदले में दूसरी वस्तु देना। परिवर्तन (बार्टर) २. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न पक्षों या देशों का लेन-देन विनिमय-पत्रों के अनुसार होता है। ३. वह प्रक्रिया जिसके अनुसार भिन्न-भिन्न देशों के सिक्कों के आपेक्षिक मूल्य स्थिर होते हैं और जिसके अनुसार आपसी लेन-देन चुकाये जाते हैं। ४. किसी क्षेत्र में, किसी से कुछ पाकर उसके बदले में वैसा ही कुछ देना। (एक्सचेंज अंतिम तीनों अर्थों के लिए)। जैसे—विचार विनिमय। पद—विनिमय की दर=वह निश्चित की हुई दर जिस पर देशों के सिक्के परस्पर बदले जाते हैं। ५. गिरवी या बन्धक रखना। ६. साहित्य में एक अर्थालंकार जिसमें कुछ कम देकर बहुत कुछ लेने का वर्णन रहता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनियंत्रण  : पुं० [सं० ब० स०] [भू० कृ० विनियंत्रित] १. नियंत्रण उठा लेना। २. व्यापारिक क्षेत्र में शासन द्वारा किसी चीज की बिक्री, मूल्य आदि पर लगाये हुए नियंत्रण का हटाया जाना (डि-कन्ट्रोल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिमय  : पुं० [सं० वि+नि√यम् (रोकना)+घञ्] १. रोक। २. संयम। ३. नियंत्रण। ४. शासन। ५. आज-कल कोई ऐसा विशिष्ट नियम जो किसी नये निश्चय या आदेश के अनुसार बनाया गया हो। (रेगुलेशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनियोग  : पुं० [सं० वि+नि√युज् (संयुक्त करना)+घञ्] १. फल-प्राप्ति के उद्देश्य से किसी वस्तु का होनेवाला उपयोग। २. वैदिक कृत्य में मन्त्रों का होनेवाला प्रयोग। ३. प्रवेश। पैठ। ४. प्रेषण। भेजना। ५. व्यापार में पूँजी लगाना। ६. किसी विशिष्ट उद्देश्य, प्रयोजन आदि के निमि्त्त संपत्ति आदि किसी दूसरे को देना। (एप्रोप्रियशन)। ७. संपत्ति आदि बेचकर निकालना (डिस्पोजल)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनियोजक  : पुं० [सं०] विनियोजन या विनियोग करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनियोजन  : पुं० [सं०] [वि० विनियोज्य, भू० कृ० विनियुक्त, विनियोजित] १. विनियोग करना। २. विशेष रूप से नियक्त करना। ३. भेजना। प्रेषण। ४. अर्पण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिर्गत  : भू० कृ० [सं०] १. बाहर निकाला हुआ। २. बीता हुआ। व्यतीत। ३. मुक्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिर्गम  : पुं० [सं० वि+निर्√गम् (जाना)+अप्] १. बाहर निकलना। २. प्रस्थान या यात्रा करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिवेशन  : वि० [सं० वि+नि√विश् (प्रवेश करना)+ल्युट-अन] [भू० कृ० विनिवेशित, वि० विनिवेशी] १. प्रवेश। घुसना। २. अवस्थित या स्थित होना। अधिष्ठान। ३. स्थान आदि का बसना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिवेशी (शिन्)  : वि० [सं० वि+नि√विश्+णिनि] [स्त्री० विनिवेशनी] १. प्रवेश करनेवाला। घुसनेवाला। २. बसने या रहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिश्चय  : पुं० [सं० वि+निस्√चि (चयन करना)+अच्] किसी विषय में खूब सोच-समझकर किया जानेवाला निश्चय या निर्णय। (डेसीज़न)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिषिद्ध  : भू० कृ० [सं०] [भाव० निशिषिद्धता] १. जिसका विशेष रूप से निषेध हुआ हो। २. जिसका शासन द्वारा विधिक रीति से निषेध किया गया हो। (कन्ट्राबैड) जैसे—विनिषिद्ध व्यापार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनिषिद्ध व्यापार  : पुं० [सं० ष० त०] वह व्यापार जिसे शासन ने विनिषिद्ध ठहराया हो (कन्ट्राबैंट ट्रेड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनीत  : वि० [सं० वि√नी (ढोना)+क्त] [भाव० विनीतता, विनीति] १. जिसमें विनय हो। विनय से युक्त। २. सुशील। ३. नम्र और शिष्ट। ४. नम्रतापूर्वक किया जानेवाला। जैसे— विनीत निवेदन। ५. जितेन्द्रिय। संयमी। ६. ग्रहण किया हुआ। ७. शिक्षित। ८. अलग या दूर किया हुआ। ९. दंडित। १॰. साफ किया हुआ। पुं० १. वणिक। बनिया। २. व्यापारी। ३. ऐसा घोड़ा जो जोत, सवारी आदि के काम में सघा हुआ हो। ४. दमनक या दीना नाम का पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनीति  : स्त्री० [सं० वि√नी (दोना)+क्तिन्] १. विनय। २. सदव्यवहार। ३. सम्मान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनु  : अव्य=बिना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनुक्ति  : स्त्री० [सं०] १. श्रौत सूत्र के अनुसार एक प्रकार का एकाह-कृत्य। २. दूर करना। हटाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनूठा  : वि०=अनूठा।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनोक्ति  : स्त्री० [सं० ब० स०] साहित्य में एक अर्थालंकार जो उस समय माना जाता है जब कोई वस्तु स्वयं शोभायुक्त होती है तथा किसी अन्य वस्तु के होने या न होने से उसकी शोभा पर प्रभाव नहीं पड़ता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनोद  : पुं० [सं० वि√नुद् (प्रेरणा देना)+घञ्] १. ऐसा काम या बात जिसका मुख्य प्रयोजन अपना (और दूसरे का भी) मन बहलाना तथा प्रसन्न रखना होता है। जैसे—खेल तमाशा आदि २. उक्त के द्वारा होनेवाला मन-बहलाव तथा प्राप्त होनेवाला आनन्द। ३. हँसी-ठट्ठा। ४. एक प्रकार का प्रासाद। ५. कामशास्त्र के अनुसार एक प्रकार का आलिंगन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनोद-वृत्ति  : स्त्री० [सं०] मनुष्य की वह वृत्ति जो उसे विनोद करने और विनोदपूर्ण बातें समझने और प्रसन्नतापूर्वक सहन करने में समर्थ करती है (सेन्स आँफ ह्यूमर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विनोदी (दिन्)  : वि० [सं० वि√नुद्+णिनि] [स्त्री० विनोदिनी] १. विनोद संबंधी। २. विनोद-प्रिय। जैसे—विनोदी स्वभाव। ३. विनोद के द्वारा जी बहलाने या मन को प्रसन्न करनेवाला। विनोदशील। ४. हँसी-दिल्लगी करनेवाला। हँसोड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विन्यसन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विन्यस्त]=विन्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विन्यस्त  : भू० कृ० [सं० वि+नि√अस् (होना)+क्त] १. रखा हुआ। स्थापित। २. क्रम से या सजाकर रखा हुआ। ३. अच्छी तरह जोड़ा, बैठाया या लगाया हुआ। ४. फेंका हुआ। क्षिप्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विन्यास  : पुं० [सं० वि+नि√अस् (होना)+घञ्] [वि० विन्यस्त] १. कोई चीज कहीं स्थापित करना। जमाकर रखना। २. सजाने सँवारने ठीक स्थान पर रखने तथा ठीक क्रम से लगाने की क्रिया या भाव। जैसे—केश-विन्यास, वस्तु-विन्यास।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ