लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विमल  : वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० विमला, भाव० विमलता] १. जिसमें किसी प्रकार का मल न हो। मलरहित। निर्मल। २. साफ तथा पारदर्शक। जैसे—विमल जल। ३. दूषण, दोष आदि से रहित। जैसे—विमल चरित्र। ४. दर्शनीय। सुन्दर। ५. सफेद तथा चमकता हुआ। पुं०१. चाँदी। २. एक प्रकार की उप-धातु। ३. पद्य-काठ। ४. सेंधा नमक। ५. गत उत्सर्पिणी के ५वें और वर्तमान अवसर्पिणी के १३वें अर्हत् या तीर्थकर (जैन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमलक  : पुं० [सं० विमल+कन्] एक प्रकार का नग या बहुमूल्य पत्थर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमलता  : स्त्री० [सं० विमल+तल्+टाप्] विमल होने की अवस्था,गुण या भाव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमलध्वनि  : स्त्री० [सं० ब० स०] छः चरणों का एक प्रकार का छन्द जो एक दोहे और समान सवैया से मिल कर बनता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमला  : स्त्री० [सं० ष० त०] १. योग में ,सिद्धि की दस भूमियों या स्तरों में से एक। २. एक देवी जो वासुदेव की नायिका कही गई है। ३. सरस्वती। ४. सातला (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमलात्मा (त्मन्)  : वि० [सं० ब० स०] जिसका हृदय निर्मल तथा शुद्ध हो। पुं० चन्द्रमा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमलाद्रि  : पुं० [सं० मध्यम० स०] गुजरात का गिरनार पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमलाशोक  : पुं० [सं० ब० स०] संन्यासियों का एक भेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विमली  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ