लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विराग  : पुं० [सं० वि√रञ्ज् (राग करना)+घञ्, मध्यम० स०] १. मन में राग होनेवाला अभाव। किसी चीज या बात की चाह न होना। ‘अनुराग’ का विपर्याय। २. किसी काम, चीज या बात से मन उचट या हट जाना। विरक्ति। ३. सांसारिक सुख-भोग की चाह न रह जाना। वैराग्य। ४. संगीत में दो रागों के मेल से बना हुआ संकर राग।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विरागी (गिन्)  : वि० [सं० विराग+इनि] [स्त्री० विरागिनी] १. जिसके मन में राग (चाह या प्रेम) न हो। राग-रहित। २. दे० ‘विरक्त’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ