लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

विवर  : पुं० [सं०] १. छिद्र। बिल। २. गर्त। गडढा। ३. दरार। ४. कन्दरा। गुफा। ५. किसी ठोस चीज के अन्दर होनेवाला खोखला स्थान (कैविटी)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरण  : पुं० [सं० वि√वृ (संवरण करना)+ल्युट-अन] १. स्पष्ट रूप से समझाने के लिए किसी घटना, बात आदि का विस्तारपूर्वक किया जानेवाला वर्णन या विवेचन। २. उक्त प्रकार से कहा हुआ वृत्तान्त या हाल। जैसे—किसी संस्था का वार्षिक विवरण, अधिवेशन या बैठक का कार्य-विवरण। ३. ग्रन्थ की टीका या व्याख्या। ४. किसी अधिकारी आदि के पूछने पर अपने कार्यों आदि के संबंध में बताई जानेवाली विस्तृत बातें।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरण-पत्र  : पुं० [सं०] १. वह पत्र जिसमें किसी प्रकार का विवरण लिखा हो। (रिपोर्ट)। २. ऐसा सूचीपत्र जिसमें सूचित की जानेवाली वस्तुओं का थोड़ा-बहुत विवरण भी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरणिका  : स्त्री० [सं०] १. विवरण-पत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरना  : अ०=विवरना (सुलझाना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है) स०=विवरना (सुलझाना)।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवरणी  : स्त्री० [सं०] आय-व्यय आदि की स्थिति बतानेवाला वह लेखा जो प्रतिवेदन के रूप में कहीं उपस्थित किया जाने को हो (रिटर्न)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्जन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विवर्जित] १. त्याग करने की क्रिया। परित्याग। २. मनाही। निषेध। वर्जन। अनादर। ४. उपेक्षा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्जित  : भू० कृ० [सं० वि√वर्ज् (मना करना)+क्त] जिसका या जिसके सम्बन्ध में विवर्जन हुआ हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्ण  : वि० [सं०] १. जिसका कोई रंग न हो। रंगहीन। २. जिसका रंग बिगड़ गया हो। ३. कांति-हीन। ४. रंग-बिरंगा। ५. जो किसी वर्ण के अन्तर्गत न हो, अर्थात् जाति-च्युत। पुं० साहित्य में एक भाव जिसमें भय, मोह, क्रोध, लज्जा आदि के कारण नायक और नायिका के मुख का रंग बदल जाता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्णता  : स्त्री० [सं०] विवर्ण होने की अवस्था या भाव। वैवर्ण्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्त  : पुं० [सं०] १. घूमना। मुड़ना। २. लुढ़कना। ३. नाचना। ४. एक रूप या स्थिति छोड़कर दूसरे रूप या स्थिति में आना या होना। ५. वेदान्त का यह मत या सिद्धान्त कि सारी सृष्टि वास्तव में असत् या मिथ्या है, और उसका जो रूप हमें दिखाई देता है, वह भ्रम या माया के कारण ही है। ६. लोक व्यवहार में किसी वस्तु का कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में या किसी कारण से मूल से भिन्न होना। जैसे—रस्सी का साँप प्रतीत होना या ब्रह्म का जगत् प्रतीत होना। ७. ढेर। राशि। ८. आकाश। ९. धोखा। भ्रम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तक  : वि० [सं०] विवर्तन करनेवाला। चक्कर लगानेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तन  : पुं० [सं०] [भू० कृ० विवर्तित] १. किसी के चारों ओर घूमना। चक्कर लगाना। २. किसी ओर ढलकना या लुढ़कना। ३. भिन्न भिन्न अवस्थाओं में से होते हुए या उन्हें पार करते हुए आगे बढ़ना। विकसित होना। विकास। ४. नाचना। नृत्य। ५. अरविन्द दर्शन में, चेतना या क्रमशः उन्नत तथा जाग्रत होकर विश्व की सृष्टि और विकास करना। ‘निवर्तन’ का विपर्याय (इवोल्यूशन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तवाद  : पुं० [सं०] दार्शनिक क्षेत्र में, यह सिद्धान्त कि ब्रह्म ही सत्य है और यह जगत् उसके विवर्त या भ्रम के कारण कल्पित रूप है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तवादी  : वि० [सं०] विवर्तवाद-सम्बन्धी। पुं० वह जो विवर्तवाद का अनुयायी हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्तित  : भू० कृ० [सं० वि√वृत्त (उपस्थित रहना)+क्त] १. जिसकी विवर्तन हुआ हो या जो विवर्त के रूप में लाया गया हो। २. बदला हुआ। परिवर्तित। ३. घूमता या चक्कर खाता हुआ। ४. नाचता हुआ। ५. (अंग) जो मुड़क या मुड़ गया हो। ६. (अंग) जिसमें मोच आ गई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्ती (र्तिन्)  : वि० [सं० वि√वृत्त (उपस्थित रहना)+णिनि]=विवर्तक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्द्धन  : पुं० [सं० वि√वृध् (बढ़ना)+णिच्+ल्युट-अन] [भू० कृ० विवर्द्धित] १. बढ़ाने या वृद्धि करने की क्रिया। २. बढ़ती। वृद्धि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
विवर्द्धिनी  : स्त्री० [सं०] संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ