लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वीथी  : स्त्री० [सं०√विथ्+इन+ङीष्] १. पंक्ति। कतार। २. मार्ग। रास्ता। सड़क। ३. बाजार। हाट। ४. आकाश में सूर्य के भ्रमण करने का मार्ग। ५. आकाश में नक्षत्रों के रहने के स्थानों के कुछ विशिष्ट भाग जो वीथी या सड़क के रूप में माने गए हैं। जैसे—नागवीथी, गजवीथी, गो-वीथी आदि। ६. दृश्य काव्य या रूपक के २७ भेदों में से एक जो एक ही अंक का और श्रृंगार रस प्रधान होता है। इसमें एक से तीन तक पात्र होते हैं। प्राचीन काल में ऐसे रूपक अलग भी खेले जाते थे और दूसरे नाटकों के साथ भी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ