लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वृंद  : वि० [सं०√वृ (आच्छादन)+दन्,नुम्, गुणाभाव] बहुसंख्यक। पुं० १. समूह। २. सौ करोड़ की संख्या। ३. फलित ज्योतिष में एक प्रकार का मुहुर्त। ४. ढेर। राशि। ५. गुच्छा। ६. गले में होनेवाला अर्बुद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदवाद्य  : पुं० [सं०] दे० ‘वाद्यर्वृद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदसंगीत  : पुं० [सं०] समवेतगान। सहगान। गाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदा  : स्त्री० [सं० वृंद+टाप्] राधिका का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदाक  : पुं० [सं० वृन्दा+कन्] परगाछ या बाँदा नामक वनस्पति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदार  : पुं० [सं० वृन्द√ऋ (गमन)+अण्] देवता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदारक  : पुं० [सं० वृन्द+आरकन्] देवता या श्रेष्ठ व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदारण्य  : पुं० [सं० ष० त०] वृन्दावन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदावन  : पुं० [सं० ष० त०] १. मथुरा के समीप स्थित एक वन। २. उक्त वन में बसी हुई एक आधुनिक बस्ती जो प्रसिद्ध तीर्थस्थल है। ३. वह चबूतरा जिसमें तुलसी के पौधे हों।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदावनेश्वर  : पुं० [सं०] श्रीकृष्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदावनेश्वरी  : सं० [वृंदावनेश्वर+ङीष्] राधिका।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वृंदी  : वि० [सं० वृन्द+इनि] जो समूहों में बँटा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ