लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वेग  : पुं० [सं० विञ् (चलना आदि)+घञ्] १. मन में होनेवाली प्रबल प्रवृत्ति। मनोवेग। २. गति या चाल में होनेवाला जोर या तेजी। जैसे—नदी का वेग अब कुछ कम होने लगा है। ३. किसी प्रकार की क्रिया के सम्पादन में समय के विचार से होनेवाली तेजी या शीघ्रता। ४. शरीर की वह आन्तरिक वृत्ति या शक्ति जो प्राणियों को मल, मूत्र आदि का त्याग करने में प्रवृत्त करती है। ५. जल्दी। शीघ्रता। ६. कोई काम करने की दृढ़ प्रतिज्ञा या पक्का निश्चय। ७. उद्यम। उद्योग। ८. बढ़ती। वृद्धि। ९. आनन्द। प्रसन्नता। १॰. वीर्य। शुक्र। ११. न्याय के अनुसार चौबीस गुणों में से एक गुण जो आकाश, जल, तेज, वायु और मन में पाया जाता है। १२. ला इन्द्रायन। १३. महाज्योतिष्मती। १४. दे० ‘संवेग’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगग  : वि० [सं०] [स्त्री० वेगगा] १. बहुत तेज चलनेवाला। २. बहुत तेज बहनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेग-धारण  : पुं० [सं०] ऐसी क्रिया को रोकना जो वेगवती हो। विशेषतः मल-मूत्र रोकना जो स्वास्थ्य के लिए अत्यन्त हानिकारक होता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेग-नाशन  : पुं० [सं०] जिसके कारण शरीर से निकलनेवाला मल आदि रुकता है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेग-निरोध  : पुं० [सं० ष० त०] १. वेग का काम करना या घटाना। २. दे० ‘वेगधारा’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगमापक  : पुं० [सं०] ऐसा यंत्र जो किसी गतिमान वस्तु की गति का वेग मापता हो। जैसे—नदी की धारा का वेग-मापक यंत्र।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगवती  : वि० [सं० वेग+मतुप, म-व,+ङीष्] जिसका वेग अत्यधिक हो। स्त्री० दक्षिण भारत की एक नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगवान्  : वि० [सं० वेग+मतुप्] वेग-पूर्वक चलनेवाला। तेज चलनेवाला। पुं० विष्णु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेग-वाहिनी  : स्त्री० [सं०] १. गंगा। २. पुराणानुसार एक प्राचीन नदी। ३. संगीत में कर्नाटकी पद्धति की एक रागिनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेग-विधात  : पुं० [सं०] वेग-धारा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगसर  : पुं० [सं०] १. तेज चलनेवाला घोड़ा। २. खच्चर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगा  : स्त्री० [सं० वेग+टाप्] बड़ी मालकंगनी। महाज्योतिष्मती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगित  : भू० कृ० [सं० वेग+इतच्] १. वेग से युक्त किया हुआ। २. क्षुब्ध (समुद्र)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगिनी  : स्त्री० [सं० वेग+इनि+ङीष्] नदी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगी (गिन्)  : वि० [सं० वेग+इनि] १. जिसका वेग तीव्र या अत्यधिक हो। वेगवान्। पुं० बाज पक्षी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेगीय  : वि० [सं० वेग+छ, छ-ईय] १. वेग संबंधी। वेग का। २. वेग के फलस्वरूप होनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ