लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वेध  : पुं० [सं०√विध् (छेदना)+घञ्] १. किसी चीज में नुकीली चीज धँसाना। बेधना। २. यंत्रों आदि की सहायता से आकाशस्थ ग्रहों नक्षत्रों आदि की गति,स्थिति आदि का पता लगाने की क्रिया। पद—वेधशाला। ३. ज्योतिष के ग्रहों का किसी ऐसे स्थान में पहुँचना जहाँ से उनका किसी दूसरे ग्रह में सामना होता हो। जैसे—युतवेध, पताकी वेध। ४. गंभीरता। गहराई। ५. ब्रह्मा। ६. विष्णु। ७. शिव। ८. सूर्य। ९. दक्ष आदि प्रजापति। १॰. पंडित। विद्वान। ११. सफेद मदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधक  : पुं० [सं०√विध् (भेदना)+ण्वुल-अक] १. वेध करनेवाला। २. वेधन करने या बेधनेवाला। पुं० १. वह जो मणियों आदि को बेचकर अपनी जीविका चलाता हो। २. कपूर। ३. धनिया। ४. अमलबेंत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधनी  : पुं० [सं० वेधन+ङीष्] १. वह उपकरण जिससे मोती आदि वेधे जाते हैं। २. अंकुश।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधनीय  : वि० [सं०√विध् (छेदना)+अनीयर्] जिसका वेध या बेधन हो सके या होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधशाला  : स्त्री० [सं० ष० त०] वह प्रयोगशाला जिसमें ग्रह, नक्षत्रों आदि की गति का पर्यवेक्षण किया जाता है। (आबज़र्वेटरी)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधस  : पुं० [सं० वि√धा+अस्, वेधस्+अच्] हथेली में अँगूठे की जड़ के पास का स्थान। अंगुष्ठमूल। ब्रह्मतीर्थ। विशेष—आचमन के लिए इसी गड्ढे में जल देने का विधान है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधा (धस्)  : पुं० [सं० वि√धा+अस्, बेधादेश] १. ब्रह्मा। २. विष्णु। ३. शिव। ४. सूर्य। ५. दक्ष आदि प्रजापति। ६. आक। मदार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधालय  : पुं० [सं० ष० त०]=वेधशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधित  : भू० कृ० [सं०√विध् (छेदना)+णिच्+क्त] १. जिसका वेधन या भेदन किया गया हो। २. (ग्रह या नक्षत्र) जिसका ठीक-ठीक पर्यवेक्षण किया जा चुका हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधिनी  : स्त्री० [सं०√विधन्+ङीष्] जोंक। वि० सं० ‘वेधी’ का स्त्री०।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेधी (धिन्)  : पुं० [सं०] १. वेधन या भेदन करनेवाला। २. ग्रह-नक्षत्रों आदि की गति का पर्यवेक्षण करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वेध्य  : वि० [सं०√विध् (छेदना)+ण्यत्] जिसमें वेध किया जाय। जिसका वेध हो सके या होने को हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ