लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वैद्य  : पुं० [सं० विद्या+अण्] १. पंडित। विद्वान। २. आयुर्वेद का ज्ञाता। ३. आयुर्वेद द्वारा निर्दिष्ट चिकित्सा पद्धति के अनुसार चिकित्सा करनेवाला। ४. एक जाति जो प्रायः बंगाल में पाई जाती है। इस जाति के लोग अपने आपको अंबष्ठसंतान कहते हैं। ४. वासक। अडूसा। वि० वेद संबंधी। वेद का।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैद्यक  : पुं० [सं० वैद्य+कन्] वह शास्त्र जिसमें रोगों के निदान और चिकित्सा का विवेचन हो। आयुर्वेद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैद्याधर  : वि० [सं० विद्याधर+अण्] विद्याधर-सम्बन्धी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैद्युत्  : वि० [सं० विद्युत+अण्] विद्युत-सम्बन्धी। बिजली की।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ