लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

वैयक्तिक  : वि० [सं० व्यक्ति+कन्+अण्] १. किसी विशिष्ट व्यक्ति अथवा उसके अधिकार, गुण, स्वभाव आदि से संबंध रखनेवाला (पर्सनल)। २. जो पारिवारिक सामूहिक या सार्वजनिक कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आता हो। बल्कि जिस पर एक ही व्यक्ति का विधिक अधिकार हो (प्राइवेट)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैयक्तिक बंध  : पुं० [सं०] वह बंध या प्रतिज्ञापत्र जिसके अनुसार लेखक या हस्ताक्षरकर्ता अपने आप को कोई काम करने या कोई प्रतिज्ञा पूरी करने के लिए वद्ध करता है (पर्सनल बाण्ड)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
वैयक्तिक विधि  : स्त्री० [सं०] आधुनिक राजकीय विधानों में देशव्यापी विधियों या कानूनों से भिन्न वह विधि या कानून जिसका प्रयोग किसी क्षेत्र के विशिष्ट निवासी या निवासियों के संबंध में कुछ विशिष्ट अवस्थाओं में होता है। (पर्सनल ला)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ