लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

व्युत्पत्ति  : स्त्री० [सं० वि√उत्√पद्+क्तिन्] १. किसी चीज का मूल उदगम या उत्पत्ति का स्थान। २. किसी शब्द का वह मूल रूप जिससे निकल या बिगड़कर उसका प्रस्तुत रूप बना हो। (डेरिवेशन)। ३. व्याकरण कोश आदि में किसी शब्द की मौलिक रचना आदि का विवरण। जैसे—व्यूह की व्युत्पत्ति है—वि√ऊह्+घञ्। ४. किसी विज्ञान या शास्त्र का अच्छा ज्ञान। बहुत सी बातों की जानकारी। बहुज्ञता। जैसे—दर्शनशास्त्र में उनकी अच्छी व्युत्पत्ति है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
व्युत्पत्तिक  : वि० [सं०] १. व्युत्पत्ति से सम्बन्ध रखनेवाला। २. व्युत्पत्ति के रूप में होनेवाला (डेरिवेटिव)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ