लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शंक  : पुं० [सं०√शंक्+घञ्] १. शंका। २. भय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकना  : अ० [सं० शंका] १. संदेह करना। २. डरना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकनीय  : वि० [सं०√शंक्+अनीयर्] १. जिसके विषय में कोई शंका हो सकती हो या उठाई जा सकती हो। शंक्य। २. जिसके ठीक होने के संबंध में किसी को दृढ़ निश्चय न हो; और इसलिए जिसके संबंध में कुछ प्रश्न किया जा सकता हो। (क्वेश्चनेबुल)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकर  : पुं० [सं० शं√कृ+अच्] १. शिव। २. शंकराचार्य। ३. भीमसेनी कपूर। ४. एक प्रकार का छन्द। ५. संगीत में एक प्रकार का राग। वि० [स्त्री० शंकरा] कल्याण कारी। शुभंकर। वि० पुं०=संकर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकर-शैल  : पुं० [सं० ष० त०] कैलास पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकरा  : स्त्री० [सं० शंकर+टाप्] १. पार्वती। २. मंजीठ। ३. शमी। पुं० शंकर नामक राग। वि० स्त्री कल्याण करनेवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकराचार्य  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. दक्षिण भारत के केरल प्रदेश के एक प्रसिद्ध शैव आचार्य जो अद्वैत मत के प्रतिपादक तथा प्रवर्त्तक थे (सन् ७८८-८२॰ ई०)। विशेष-इन्होंने बदरिकाश्रम, करवीर द्वारका और शारदा नाम के चार पीठ स्थापित किए थे, जिनके अधिष्ठाता अभी तक शंकराचार्य कहे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंका  : स्त्री० [सं०√शंक्+अ+टाप्] १. किसी प्रकार के भावी अनिष्ट, आघात या हानि का अनुमान होने पर मन में होनेवाला कष्ट मिश्रित भय। आशंका। २. मन की वह स्थिति जिसमें किसी मान्य या निर्णीत तथा निश्चित की हुई बात के सामने आने पर उसके संबंध में कोई आपत्ति, जिज्ञासा या प्रश्न उत्पन्न होता है। कोई बात ठीक न जान पड़ने पर उसके संबंध में मन में तर्क उठने की अवस्था या भाव। जैसे— (क) आपने इस चौपाई (या श्लोक) का जो अर्थ किया है,उसके संबंध में मुझे एक शंका है अर्थात् मैं समझता हूँ कि वह अर्थ ठीक नहीं हैं, और उसका ठीक रूप कुछ दूसरा ही होना चाहिए। (ख) पंडित लोग शास्त्रार्थ करते समय एक-दूसरे के मत पर तरह-तरह की शंकाएँ करते हैं। विशेष-मनोविज्ञान की दृष्टि से यह कोई मनोवेग नहीं है बल्कि कुछ विशिष्ट परिस्थितियों में होनेवाला बौद्धिक या मानसिक व्यापार मात्र है। ३. उक्त के आधार पर साहित्य में तैतीस संचारी भावों में से एक। मन का वह भाव जो किसी प्रकार की आशंका भय आदि के कारण होता है और जिसमें शरीर में कंप होता रंग फीका पड़ जाता और स्वर विकृत हो जाता है। उदाहरण—चौंकि चौकि चकत्ता कहत चहूँघाते यारो, लेत रहौ खबरि कहाँ लौ सिवराज है।—भूषण। ४. दे० ‘आशंका‘ ‘संदेह’ और ‘संशय’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकाकुल  : वि० [सं० तृ० त०] शंका से आकुल या विचलित।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकावगाह  : पुं० [सं० शंका+अवगाह] किसी बात की शंका होने पर उसके संबंध में पता लगाने के लिए की जानेवाली बातचीत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंका-समाधान  : पुं० [सं०] किसी की उठाई हुई शंका का इस प्रकार निराकरण करना जिससे जिज्ञासु का पूरा समाधान या संतोष हो जाय।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकित  : भू० कृ० [सं० शंका+इतच्] जिसके मन में शंका हुई हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकु  : पुं० [सं०√शंक+उण्] १. कोई ऐसा धन पदार्थ जिसका नीचेवाला भाग तो गोलाकार हो, मध्य भाग क्रमशः पतला होता गया हो और ऊपरी सिरा बिलकुल नुकीला हो (कोन)। २. कील। मेख। ३. खूंटा या खूँटी। ४. बरछा। भाला। ५. तीर की गाँसी या फल। ६. शंख नाम की बहुत बड़ी संख्या। ७. शिव ८. कामदेव। ९. जहर। विष। १॰. पाप। ११. राक्षस। १२. हंस। १३. एक प्रकार की मछली। १४. दीमकों में बाँबी। वल्मीक। १५. पुरानी चाल का एक प्रकार का बाजा। १६. बारह अंगुल की नाप। १७. उक्त नाप की वह खूंटी जिसकी सहायता से प्राचीन काल में दीपक सूर्य आदि की छाया नापी जाती थी। १८.व नस्पतियों की वह शक्ति जिससे वे जमीन के अन्दर का रस खींचती हैं। १९. पत्तें या पत्ती की नस। २॰. वास्तु शास्त्र में ऐसा खंभा जिसका बीच का भाग मोटा और ऊपर का भाग पतला होता है। २१. जूए का दाँव। बाजी। २२. लिंग। २३. नखी नामक गंध द्रव्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकु गणित  : पुं० [सं०] ज्यामिति के अंतर्गत गणित की वह क्रिया जिससे शंकु के भिन्न-भिन्न भागों का मान स्थिर किया जाता है। (कोनिक्स)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकुच्छाया  : स्त्री० [सं० ष० त०] प्राचीन भारत में १२ अंगुल की एक नाप जिससे दीपक, सूर्य आदि की छाया नापी जाती थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकुमती  : स्त्री० [सं०] एक प्रकार का वैदिक छन्द जिसके पहले चरण में पाँच और बाकी चरणों छः छः या कुछ कम या अधिक वर्ण होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ