लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शंकर  : पुं० [सं० शं√कृ+अच्] १. शिव। २. शंकराचार्य। ३. भीमसेनी कपूर। ४. एक प्रकार का छन्द। ५. संगीत में एक प्रकार का राग। वि० [स्त्री० शंकरा] कल्याण कारी। शुभंकर। वि० पुं०=संकर।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकर-शैल  : पुं० [सं० ष० त०] कैलास पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकरा  : स्त्री० [सं० शंकर+टाप्] १. पार्वती। २. मंजीठ। ३. शमी। पुं० शंकर नामक राग। वि० स्त्री कल्याण करनेवाली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शंकराचार्य  : पुं० [सं० मध्य० स०] १. दक्षिण भारत के केरल प्रदेश के एक प्रसिद्ध शैव आचार्य जो अद्वैत मत के प्रतिपादक तथा प्रवर्त्तक थे (सन् ७८८-८२॰ ई०)। विशेष-इन्होंने बदरिकाश्रम, करवीर द्वारका और शारदा नाम के चार पीठ स्थापित किए थे, जिनके अधिष्ठाता अभी तक शंकराचार्य कहे जाते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ