लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शतरंज  : पुं० [फा० मि० सं० चतुरंग] एक प्रकार का प्रसिद्ध खेल जो चौसठ खानों की बिसात पर ३२ गोटियों से खेला जाता है। विशेष-सब मोहरें दो रंगों के होते है। प्रत्येक रंग में 8 सिपाही या पैदल, २ हाथी, २ घोड़े, २ ऊँट, १ बादशाह तथा १ वजीर होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शतरंजबाज  : पुं० [फा० शतरंज+फा० बाज] [भाव० शतरंदजबाजी] १. शतरंज खेलने का शौकीन। २. शतरंज के खेल का बहुत बड़ा खिलाड़ी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शतरंजबाजी  : स्त्री० [फा०] शतरंज खेलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शतरंजी  : स्त्री० [फा०] १. शतरंज का खिलाड़ी। २. शतरंज खेलने की बिसात। ३. ऐसी चादर या दरी जिसमें रंग-बिरंगे खाने बने हुए हों। ४. मिस्सी की रोटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ