लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शमी  : स्त्री० [सं० शमि+ङीष्, शिवा] एक प्रकार का बड़ा कीकर जो पवित्र माना जाता है। सफेद कीकर। वि० [सं० शमिन्] १. शमन करनेवाला। २. शान्त।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमीक  : पुं० [सं० शमी+कन्-शम्+ईकन्] एक प्रसिद्ध क्षमा-शील ऋषि जिनके गले में परीक्षित ने मरा हुआ साँप डाल दिया था। इस पर वे तो कुछ भी न बोले,पर इनके पुत्र श्रृंगी ऋषि ने परीक्षित को शाप दिया जिसके कारण सातवें दिन तक्षक के काटने से परीक्षित की मृत्यु हुई थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमीगर्भ  : पुं० [सं० शमीगर्भ+अच्] १. ब्राह्मण। २. अग्नि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमीधान्य  : पुं० [सं० मयू० स०]=शिबी धान्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमीर  : पुं० [सं० शमी+र] शमी वृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शमीरकंद  : पुं० [सं० मध्यम० स०] वाराही कंद। शूकर कंद।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ