लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शय्या  : स्त्री० [सं० शीक+क्यप्-टाप्] १. खाट। पलंग। २. पलंग पर बिछा हुआ बिछौना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शय्यागत  : वि० [सं० द्वि० त० स०] शय्या पर पड़ा हुआ। पुं० रोगी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शय्या-दान  : पुं० [सं० ष० त० स०] मृतक की प्रेत-आत्मा की शांति के उद्देश्य से महापात्र को दिया जानेवाला पलंग तथा बिछावन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शय्या-पाल  : पुं० [सं० शय्या√पाल् (पालन करना)+अच्] वह जो राजाओं आदि के शयनागार की व्यवस्था तथा रक्षा करता हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शय्या-मूत्र  : पुं० [सं० ष० त० स०] बालकों का वह रोग जिसके कारण वे सोये सोये बिस्तर पर पेशाब कर देते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शय्या-व्रण  : पुं० [सं० मध्य० स०] रोगी के बहुत दिनों तक शय्या ग्रस्त रहने के कारण उसकी पीठ आदि के छिल जाने से होनेवाला घाव। बिस्तर घाव (बेड-सोर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ