लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शरीफ  : पुं० [अ० शरीफ] १. ऊँचे घराने का व्यक्ति। कुलीन मनुष्य। २. सज्जन और सभ्य व्यक्ति। भला आदमी। ३. मक्के के प्रधान अधिकारी की उपाधि। वि० पवित्र या शुभ। जैसे—मिजाज शरीफ। पुं० [अ० शेरीफ] अंगरेजी शासन में कलकत्ते बम्बई और मद्रास में सरकार की ओर से नियक्त किए जानेवाले एक प्रकार के अवैतनिक अधिकारी। जिनके सुपुर्द शांति-रक्षा तथा इस प्रकार के और कुछ काम होते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शरीफा  : पुं० [सं० श्रीफल या सीताफल] १. मझोले आकार का एक प्रकार का प्रसिद्ध वृक्ष जो प्रायः सारे भारत में फल के लिए लगाया जाता है। २. उक्त वृक्ष का फल जो अमरूद की तरह गोल और खाकी रंग का होता है। इसके अन्दर सफेद मीठा गूदा (बीजों में लिपटा हुआ) होता है। श्रीफल। सीताफल। रामसीता।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ