लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शात  : भू० कृ० [सं०√शो (पतला करना)+क्त] १. सान पर चढ़ाकर तेज किया हुआ। २. पतला। बारीक। ३. दुर्बल। कमजोर। पुं० १. धतूरा। २. सुख। ३. आनन्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शात-कुंभ  : पुं० [सं० शतकुभ+अण्] १. कचनार का वृक्ष। २. धतूरा। ३. कनेर। ४. सोना। स्वर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शातन  : पुं० [सं०√शो (पतला करना)+णिच्, तङ-ल्युट-अन] [वि० शातनीय, भू० कृ० शातित] १. सान पर चढ़ाकर धार तेज करना। चोखा करना। २. पेड़ आदि को काटना या कटवाना। ३. नष्ट करना। ४. छीलना। तराशना। ५. लकड़ी रँदना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शात-पत्रक  : पुं० [सं० शतपत्र=अण्-कन्] चंद्रिका। चाँदनी। ज्योत्स्ना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शातला  : स्त्री०=सातला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शातिर  : पुं० [अ०] १. शतरंज का अच्छा खिलाड़ी। २. बहुत बड़ा चालाक और चालबाज। परम धूर्त। ३. दूत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शातोदर  : वि० [सं० ब० स०] [स्त्री० शातोदरी] १. पतली कमरवाला। क्षीण-कटि। २. दुबला-पतला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शात्रव  : पुं० [सं० शत्रु+अण्] १. शत्रुत्व। शत्रुता। २. शत्रु। दुश्मन। ३. शत्रुओं का समूह। वि० १. शत्रु-संबंधी। २. दुश्मन का। ३. शत्रुतापूर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ