लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शाहंशाह  : पुं० [फा०] सम्राट।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहंशाही  : स्त्री० [फा०] १. शाहंशाह होने की अवस्था या भाव। २. शाहंशाह का कार्य या पद। वि० १. शाहंशाह संबंधी। २. शहंशाहों का सा। ३. उदारता, बड़प्पन आदि का सूचक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाह  : पुं० [फा०] १. बहुत बड़ा राजा या महाराज। बादशाह। २. मुसलमान फकीरों की उपाधि। ३. ताश, शतरंज आदि में का बादशाह। वि० १. बहुत बड़ा या श्रेष्ठ (यौ० के आरंभ में) जैसे—शाहकार, शाहबलूत, शाहराह आदि। २. शाहों का सा। जैसे—शाह खर्च।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहकार  : पुं० [फा०] कला संबंधी कोई बहुत बड़ी कृति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहखर्च  : वि० [फा०] [भाव० शाहखर्ची] बहुत अधिक खर्च करनेवाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहखर्ची  : स्त्री० [फा०] १. शाहखर्च होने की अवस्था या भाव। २. शाहों की तरह किया जानेवाला अन्धाधुन्ध खर्च।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहजादा  : पुं० [फा० शाहजादः] [स्त्री० शाहजादी] बादशाह का लड़का। राजकुमार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहजादी  : स्त्री० [फा०] १. बादशाह की कन्या। राजकुमारी। २. कमल के फूल के अन्दर का पीला जीरा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहतरा  : पुं० [फा०] पित्त पापड़ा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहदरा  : पुं० [फा०] किले या महल के आसपास की बस्ती।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहदाना  : पुं० [फा० शाहदानः] १. बहुत बड़ा मोती। २. भाँग के बीज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहदारू  : पुं० [फा०] औषधों का राजा अर्थात् भाँग या शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहनर्शी  : पुं० [फा०] शह-नशीन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहबलूत  : पुं०=बलूत (वृक्ष)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहबाज  : पुं० [फा० शाहबाज] एक प्रकार का बाज।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहबाला  : पुं०=शहबाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहबुलबुल  : स्त्री० [अ० शाह+फा० बुलबुल] एक प्रकार की बुलबुल जिसका सिर काला सारा शरीर सफेद और दुम एक हाथ लंबी होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहरम  : स्त्री० [फा०] वह बड़ी और सीधी नली जो गले से नीचे की ओर जाती है और जिससे सांस लेते हैं। श्वास नली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहराह  : स्त्री० [फा०] १. वह बड़ा मार्ग जिस पर बादशाह की सवारी निकलती थी। २. बड़ा और चौड़ा रास्ता। राजमार्ग। ३. सड़क।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाह-सुलेमान  : पुं० [फा०] हुदहुद पक्षी का मुसलमानी नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहाना  : वि० [फा० शाहानः] १. शाहों का। २. शाहों का सा। ३. शाहों के योग्य। ४. बहुत बढ़िया। पुं०=शहाना (राज०)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाहिद  : पुं० [अ०] शहादत देनेवाला। गवाह। वि० मनोहर। सुन्दर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शाही  : वि० [फा०] १. शाह का। २. शाह द्वारा रचाया हुआ। ३. शाहों का सा। ४. राजसी। स्त्री० १. बादशाह का शासन अथवा राज्य काल। २. किसी प्रकार का आधिकारिक प्रकार, व्यवहार या स्वरूप। जैसे—नादिरशाही, नौकरशाही।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ