लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शिफा  : स्त्री० [सं० शि+फक्-टाप्] १. एक प्रकार के वृक्ष की रेशेदार जड़ जिससे प्राचीन काल में कोड़े बनते थे। २. कोड़े या चाबुक की फटकार अथवा मार। ३. कोड़ा या चाबुक। पद—सिफा-दंड=कोड़े या बेंत मारने का दंड। ४. माता। माँ। ५. हलदी। ६. कमल की नाल। भसींड़। ७. लता। वल्ली। ८. दरिया। नदी। ९. जटामासी। १॰. चोटी। शिखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिफाकंद  : पुं० [सं० उपमि० स०] कमल की जड़। भसींड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शिफारुह  : पुं० [सं० शिफा√रुह् (आरोहण करना)+क] बरगद (पेड़)। वटवृक्ष।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ