लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शील  : पुं० [सं०√शील (अभ्यास)+अच्] १. मनुष्य का नैतिक आचरण और व्यवहार, विशेषतः उत्तम और प्रशंसनीय या शुभ आचरण और व्यवहार। (डिस्पोजीशन)। विशेष—शील वस्तुतः मनुष्य की प्रकृति और व्यक्तित्व से संबद्ध होता है, और इसीलिए कहीं कहीं यह स्वभाव के पर्याय के रूप में भी प्रयुक्त होता है। यह प्रायः सुनिश्चित और अस्थायी या स्थिर भी होता है। यह स्वभाव के चारित्रिक पक्ष या रूप में होता है, इसीलिए इसे देहस्वभाव भी कहते हैं। मुहावरा—शील निभाना= (क) सद्-व्यवहार में अंतर न आने देना। (ख) किसी के द्वारा अनिष्ट होने पर भी उसका अनिष्ट न करना। (किसी स्त्री का) शील भंग करना=किसी स्त्री के साथ व्यभिचार कर उसकी सतीत्व नष्ट करना। ३. हमारे मन की वह सदभावना पूर्ण वृत्ति जो विकट प्रसंग आने पर भी हमें उग्र, उद्धत या कटु नहीं होने देती और जो हमारी विनम्रता, शिष्टता आदि की सूचक होती है (माडेस्टी) विशेष-यह वृत्ति बहुत कुछ अर्जित होती और शिक्षा तथा शिष्ट समाज के संपर्क से प्राप्त होती है। ३. वह मानसिक वृत्ति जिसमें लज्जा और संकोच की प्रधानता होती है, और इसीलिए उचित अवसरों पर भी प्रायः कोई बात नहीं कहने देती। मुरौवत। मुहावरा-शील तोड़ना=मुरौवत न करना या न रखना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीलन  : पुं० [सं०√शील् (अभ्यास करना)+ल्युट—अन] १. अभ्यास। २. विवेचना। ३. प्रवर्तन। ४. धारण करना। ५. ग्रहण करना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीलवान्  : वि० [सं० शील+मतुप्—म=व, नुम् शीलवत्] [स्त्री० शीलवती] १. उत्तम शीलवाला। २. शीलों का पालन करनेवाला। (बौद्ध)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीलींध्र  : पुं० [सं० शिली√धृ (रखना)+क, पृषो, मुम्] १. केले का फूल। २. ओला। ३. कुकुरमुत्ता। ४. शिलिंद मछली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ