लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शीशा  : पुं० [फा०] १. एक प्रसिद्ध कड़ा और भंगुर पदार्थ जो बालू, रेह या खारी मिट्टी को आग में गलाने से बनता है, और जिससे अनेक प्रकार के पात्र, दर्पण आदि बनते हैं। २. उक्त का वह रूप जिसमें ठीक-ठीक प्रतिबिम्ब दिखाई देता है। आईना। दर्पण। पद—शीशा-बाशा=बहुत नाजुक चीज। मुहावरा—शीशे में मुँह तो देखो=पहले अपनी पात्रता या योग्यता तो देखों (व्यंग्य) ३. उक्त पदार्थ का बना हुआ वह पात्र जिसमें प्राचीन काल में शराब रखी जाती थी। पद—शीशे का देव=शराब। मुहावरा—शीशे में उतारना= (क) भूत, प्रेत आदि को मंत्र बल से बाँधकर शीशे के पात्र में बन्द करना। (ख) किसी को अपनी ओर आकृष्ट या अनुरक्त करके अपने वश में करना। ४. झाड़ फानूस आदि काँच के बने सजावट के सामान। ५. लाक्षणिक अर्थ में बहुत ही चिकनी तथा चमकीली वस्तु।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीशागर  : पुं० [फा०] [भाव० शीशागरी] शीशे बनानेवाला कारीगर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शीशागरी  : स्त्री० [फा०] शीशे की चीजें बनाने का काम तथा हुनर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ