लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शुंड  : पुं० [सं० शुन+ड] १. हाथी का सूँड़। २. हाथी का मद। ३. एक तरह की शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडक  : पुं० [सं० शुंड+कन्] १. एक प्रकार की रणभेरी। २. शौंडिक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडा  : स्त्री० [सं० शंड-टाप्] १. सूँड़। २. शराबखाना। हौली। ३. मदिरा। शराब। ४. रंडी। वेश्या। ५. कुटनी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडा-दंड  : पुं० [सं० उपमि० स०] हाथी का सूँड़।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडार  : पुं० [सं० शुंडा+र] १. हाथी की सूँड़। २. साठ वर्ष की अवस्था का हाथी। ३. कलवार।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडाल  : पुं० [सं० शुंडा+लच्] हाथी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडिक  : पुं० [सं० शुंडा+ठक्-इक] १. वह जो शराब बनाने का व्यवसाय करता हो। २. शराब बनानेवाली एक जाति। ३. मद्य बिकने का स्थान। मद्यशाला।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडिका  : स्त्री० [सं० शुंडिक-टाप्] गले के अन्दर की घाँटी। अलिजिह्वा। ललरी। घाँटी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शुंडी  : पुं० [सं० शंड+अच्-ङीष्,शुंडिन] १. हाथी। २. कलवार। शौंडिक। स्त्री० १. हाथी सूँड़ी नाम का पौधा। २. गले के अन्दर की घाँटी। कौआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ