लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

शूर्प  : पुं० [सं०√शूर्प (परिमाण)+घञ्] १. अनाज फटकने का सूप। २. दो द्रोण का एक प्राचीन परिमाण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पक  : पुं० [सं० शूर्प+कन्] एक असुर जो किसी के मत से कामदेव का शत्रु था।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पकर्ण  : वि० [सं० ब० स०] जिसके सूप के समान कान हों। पुं० १. हाथी। २. गणेश। ३. एक प्राचीन देश। ४. उक्त देश का निवासी। ५. एक पौराणिक पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पकारि  : पुं० [सं० ष० त० स०] शूर्पक का शत्रु अर्थात् कामदेव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पणखा  : वि० [सं० ब० स०] (स्त्री) जिसके नख सूप के समान हों। स्त्री० रावण की बहन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पनखा  : स्त्री०=सूर्पणखा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्प-श्रुति  : पुं० [सं० ब० स०] शूर्पकर्ण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पाद्रि  : पुं० [सं० मध्यम० स०] दक्षिण भारत का एक पर्वत।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पारक  : पुं० [सं०] बंबई प्रांत के थाना जिले के सोयारा नामक स्थान का प्राचीन नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
शूर्पी  : स्त्री० [सं० सूर्प-ङीष्] १. छोटा सूप। २. शूर्पणखा। ३. एक प्रकार का खिलौना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ