लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संचाल  : पुं० [सं० सम्√ चल् (काँपना)+ण—घञ् या संचालन] १. काँपना। २. चलना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचालक  : वि० [सं० संचाल+कन् सम्√ चल् (चलना)+ण्वुल-अक] जो संचालन करना हो। चलाने या गति देनेवाला। परिचालक। पुं० वह प्रधान अधिकारी जो किसी कार्य, विभाग, संस्था आदि चलने की सारी व्यवस्था करता हो। निरीक्षण तथा निर्देशन करनेवाला विभागीय अधिकारी जो किसी कार्य, विभाग, संस्था आदि चलने की सारी व्यवस्था करता हो। निराक्षण तथा निर्देशन करनेवाला विभागीय अधिकारी। निदेशक (डाइरेक्टर)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचालन  : पुं० [सं० सम्√चल् (चलना)+णिच्-ल्युट्-अन] १. चलाने की क्रिया। परिचालन। २. ऐसा प्रबंध या व्यवस्था जिसमें कोई काम चलता या होता रहे। किसी कार्य आदि का किया जानेवाला निर्देशन। ३. नियंत्रण।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचालित  : भू० कृ० [सं०] (कार्य, विभाग या संस्था) जिसका संचालन किया गया हो या किया जा रहा हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संचाली  : स्त्री० [सं० संचाल-ङीप्] गुंजा। घुँघची। वि० दे० ‘संचालक’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ