लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संज्ञ  : वि० [सं० सम√ज्ञा (जानना)+क] १. जिसे संज्ञा प्राप्त हो। चेतन। २. नामधारी। ३. चलते समय जिसके घुटने टकराते हों। पुं० झाऊ या पीतकाष्ठ नामक पौधा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञक  : वि० [सं० संज्ञ+कन्]जिसकी कुछ संज्ञा हो। संज्ञा से युक्त। गोपाल संज्ञक व्यक्ति।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञपन  : पुं० [सं० सम्√ ज्ञप् (जानना)+ल्युट्-अन] १. मार डालने की क्रिया। हत्या। २. कोई बात किसी पर अच्छी तरह प्रकट करना। ठीक और पूरी तरह से बतलाना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञप्त  : भू० कृ० [सं०] [भाव० संज्ञप्ति] सूचित किया हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञप्ति  : स्त्री० [सं० सम्√ज्ञप् (बताना)+क्तिन) सूचित करना। संज्ञपन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञा  : स्त्री० [सं०] १. प्राणियों के शारीरिक अंगों की वह शक्ति जिससे उन्हें बाह्म पदार्थों का ज्ञान अपने शरीर या मन के व्यापारों की अनुभूति हो। चेतनाशक्ति। होश। (सेन्स)। २. बुद्धि। ३. ज्ञान। ४. वस्तु, व्यक्ति आदि के पुकारे जाने का नाम। ५. किसी वस्तु या कार्य के लिए परिभाषित रूप में प्रचलित नाम। (टेक्निकल टर्म) ६. व्याकरण में वह विकारी शब्द जो किसी वास्तविक या कल्पित वस्तु का बोधक होता है। जैसे—राम, पर्वत, घोड़ा, दया आदि। (नाउन) ७. आँख, हाथ आदि हिलाकर किया जाने वाला इशारा। या संकेत। ८. विश्वकर्मा की एक कन्या जो सूर्य को ब्याही थी। ९. गायत्री का एक नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञात  : भू० कृ० [सं० सम्√ज्ञा (जानना)+क्त) अच्छी तरह जाना या समझा हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञान  : पुं० [सं० सम√ज्ञ (जानना)+ल्यूट-अन] १. संकेत। २. इशारा। ३. ज्ञान विशेषतः सम्यक् ज्ञान।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञापन  : पुं० [सं०] वह शब्द जो किसी वस्तु या भाव की संज्ञा का नाम के रूप में प्रचलित हो। नामवाचक शब्द।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञापन  : पुं० [सं० सम्√ज्ञा (जानना)+णिच्-प्रक-ल्यूट-अन्] १. ज्ञान कराना या सूचित करना।। २. सूचना पत्र विशेशतः ऐसा सूचना पत्र जो माल के साथ भेजा जाता और जिसमें भेजे हुए माल का मूल्य विवरण आदि रहता है। (एडवाइस) ३. कथन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञापुत्री  : स्त्री० [सं० ष० त०] सूर्य की पुत्री, यमुना जो संज्ञा के गर्भ में उत्पन्न हुई थी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञावली  : स्त्री०=नामावली।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञावान् वत्)  : वि० [सं० संज्ञा+मतुप्-य=व-नुम्-दीर्घ] १. जो संज्ञा से युक्त हो। २. जिसमें चेतना या होश-हवास हो। ३. जिसका कोई नाम हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञाहीन  : वि० [सं० तृ० त०] जिसे संज्ञा या चेतना न हो। चेतना-रहित। बेहोश। बेसुध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञिका  : स्त्री० [सं० संज्ञा+कन्-इत्व-टाप]=संज्ञा (नाम)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संज्ञी  : वि०=संज्ञावान। पुं० जीव। प्राणी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ