लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संधि  : स्त्री० [सं०] १. दो या अधिक चीजों का एक में जुड़ना या मिलना। मेल। संयोग। २. वह स्थान जहाँ कई चीजें एक में जुड़ी या मिली हों। मिलन की जगह। जोड़। ३. शरीर में वह स्थान जहाँ कई हड्डियाँ एक दूसरे से मिलती हैं। गाँठ। जोड़। (ज्वाइन्ट) जैसे—कोहनी, घुटना आदि। ४. व्याकरण में शब्दों के रूप में होने वाला वह विकार जो दो अक्षरों के पास-पास आने पर उनके मेल या योग के कारण होता है। ५. एक युग की समाप्ति और दूसरे युग के आरंभ के बीच का समय। युग-संधि। ६. एक अवस्था की समाप्ति के बीच का समय। जैसे—वयःसंधि। ७. दो चीजों के बीच खाली जगह। अवकाश। ८. दरज। दरार। ९. राजाओं या राज्यों आदि में होने वाला वह निश्चय या प्रतिज्ञा जिसके अनुसार पारस्परिक युद्ध बन्द किया जाता है, मित्रता या व्यापार संबंध स्थापित किया जाता है, अथवा इसी प्रकार का और कोई काम होता है (ट्रीटी)। १॰. नाटक में किसी प्रधान प्रायोजक के साधक कथांशो का किसी एक मध्यवर्ती प्रयोजन के साथ होने वाला संबंध। ये संधियाँ पाँच प्रकार की कही गई हैं—मुखसंधि, प्रतिमुख-संधि, गर्भसंधि, अवमर्श या विमर्श संधि और निर्वहण संधि। ११. चोरी आदि करने के लिए दीवार में किया हुआ छेद। सेंध। १२. स्त्री की भग। योनि। १३. दोस्ती-मित्रता। १४. संघटन। १५. भेद। रहस्य। १६. कार्य करने का साधन।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिक  : पुं० [सं०] वैद्यक के अनुसार एक प्रकार का सन्निपात, जिसमें शरीर की संधियों में वायु के कारण बहुत पीड़ा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-गुप्त  : पुं० [सं०] वह स्थान जहाँ शत्रु की आने वाली सेना पर छापा मारने के लिए सैनिक लोग छिपकर बैठते हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-चौर  : पुं० [सं०] सेंध लगाकर चोरी करने वाला। सेंधिया चोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिच्छेद  : पुं० [सं०] १. चोरी करने के लिए किसी के घर में सेंध लगाना। २. प्राचीन भारतीय राजनीति में, पारस्परिक संधि के नियम भंग करने वाला पक्ष। ३. दे० ‘संधि-विच्छेद’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिज  : पुं० [सं०] १. (चुआकर तैयार किया हुआ) मद्य, आसव आदि। २. शरीर के संधि स्थान पर होनेवाली गाँठ या फोड़ा। वि० संधि से उत्पन्न या बना हुआ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधित  : भू० कृ० [सं० संधा+इतच्] जिसमें संधि हो। संधियुक्त। पुं० आसव। अरक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिनी  : स्त्री० [सं० संधा+इनि-ङीप्] १. गाभिन गौ। २. ऐसी गौ जो गाभिन होने की दशा में भी दूध देती हो। ३. ऐसी गौ जो बछड़ा पास न रहने पर भी दूध देती हो। ४. दिन-रात में केवल एक बार दूध देने वाली गौ।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिप्रच्छादन  : पुं० [सं०] संगीत में स्वर साधन की एक विशिष्ट प्रणाली जो इस प्रकार होती है। आरोही—सारेग, रेगम, गमप, मपध, पधनि, धनिसा,। अवरोही—सानिध, निधप, धपम, पमग, मगरे, गरेसा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-पत्र  : पुं० [सं०] वह पत्र जिसमें आपस की संधि या मेल-जोल की बात निश्चित होने पर उसके संबंध की शर्तें लिखी जाती हैं।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-बंधन  : पुं० [सं०] शिरा। नाड़ी। नस।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-भंग  : पुं० [सं०] १. संधि की शर्तों का टूटना या तोड़ना। २. वैद्यक के अनुसार हाथ या पैर आदि के किसी जोड़ की हड्डी टूटना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिभग्न  : पुं० [सं०] एक प्रकार का रोग जिसमें अंग की संधियों में बहुत पीड़ होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-मोक्ष  : पुं० [सं० ष० त०] १. राजनीति में पुरानी संधि तोड़ना। संधिभंग। २. दे० ‘समाधिमोक्ष’।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिरंध्रिका  : स्त्री० [सं०] १. सुरंग। २. सेंध।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-राग  : पुं० [सं०] सिंदूर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिला  : स्त्री० [सं०] १. सुरंग। २. सेंध। ३. नदी। ४. मदिरा। शराब।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-विग्रहक (हिक)  : पुं० [सं०] प्राचीन भारत में परराष्ट्रों के साथ युद्ध या संधि का निर्णय करने वाला मंत्री या राजकीय अधिकारी।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-विग्रही  : पुं०=संधि-विग्रहक।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-विच्छेद  : पुं० [सं०] १. आपस की संधि या समझौता तोड़ना या टूटना। २. व्यकरण में किसी पद को संधि के स्थान से तोड़कर उसके शब्द अलग-अलग करना। जैसे—मतैक्य का संधि विच्छेद होगा=मत+ऐक्य।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधि-विद्ध  : पुं० [सं०] एक प्रकार का रोग जिसमें हाथ पैर के जोड़ों में सूजन और पीड़ा होती है।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिवेला  : स्त्री० [सं०] संध्या का समय। सायंकाल। शाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संधिहारक  : पुं० [सं० संधि√तृ (हरण करना)+ण्वुल्-अक] वह चोर जो सेंध लगाकर चोरी करता हो। सेंधिया चोर।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ