लोगों की राय

शब्द का अर्थ खोजें

शब्द का अर्थ

संभव  : वि० [सं०] १. (काम) जो किया जा सकता हो अथवा हो सकता हो। किये जाने अथवा हो सकने योग्य। २. जिसके घटित होने की संभावना हो। जिसके संबंध में यह समझा या सोचा जा सकता हो कि ऐसा हो सकता है। मुमकिन (पाँसिबल)। पुं० १. उत्पत्ति। जन्म। पैदाइश। जैसे—कुमार संभव। २. कोई काम या बात घटित होने की अवस्था या भाव। ३. मूल कारण हेतु। मिलन। ४. संयोग। ५. स्त्री-प्रसंग। सहवास। ६. उपयुक्तता। समीचीनता। ७. किसी को अंतर्गत कर सकने की योग्यता। समाई। ८. ध्वंस। नाश। ९. मान, मूल्य आदि में समान होने की अवस्था या भाव जो तर्क में एक प्रकार का प्रमाण माना जाता है। जैसे—एक रुपया और सौ पैसे दोनों बराबर हैं। १॰. वर्तमान अवसर्पिणी के तीसरे अर्हत (जैन)। ११. बौद्धों के अनुसार एक लोक का नाम।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभवतः  : अव्य० [सं० संभु+तरिल] १. हो सकता है। संभव है कि। मुमकिन है कि। गालिबन। २. संभावना है कि। हो सकता है कि।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभवन  : पुं० [सं० सम्√भू (होना)+ल्युट्—अन] [वि० संभवनीय, संभाव्य, भू० कृ० संभूत] १. उत्पन्न होना। पैदा होना। २. संभव या मुमकिन होना। ३. घटित या संभूत होना।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
सँभवना  : स० [सं० संभव+हिं० ना (प्रत्य०)] उत्पन्न करना। पैदा करना। अ० उत्पन्न होना।(यह शब्द केवल स्थानिक रूप में प्रयुक्त हुआ है)
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभवनाथ  : पुं० [सं० ष० त०] वर्तमान अवसर्पिणी के तीसरे तीर्थकर (जैन)।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभवनीय  : वि० [सं० सम्√भू (होना)+अनीयर्] १. जो हो सकता हो। मुमकिन। २. जिसकी संभावना हो।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभविष्णु  : पुं० [सं० सम्√ भू (होना)+इष्णुंच] १. जनक। २. उत्पादक। ३. स्त्रष्टा।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभवी  : [सं० संभविन] १. किसी से संभूत या उत्पन्न होने वाला। जैसे—स्वतः संभवी वस्तु या हेतु। २. जो हो सकता हो। मुमकिन। संभव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
संभव्य  : पुं० [सं० सम्√भू (होना)+यत्] कपित्थ। कैथ। वि० जो हो सकता हो। संभव।
समानार्थी शब्द-  उपलब्ध नहीं
 
लौटें            मुख पृष्ठ